देश

“राहुल गांधी मजाक…” गठबंधन टूटने पर DMK ने कांग्रेस को क्या-क्या सुनाया?

DMK attack on rahul gandhi: विपक्षी गठबंधन INDIA के प्रमुख सहयोगी दलों में शामिल डीएमके और कांग्रेस के बीच रिश्तों में खटास खुलकर सामने आने लगी है. तमिलनाडु की पार्टी डीएमके (DMK) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “राजनीतिक रूप से अपरिपक्व” और “बेईमान” तक करार दिया है. पार्टी के मुखपत्र ‘मुरासोली’ में प्रकाशित एक संपादकीय में राहुल गांधी की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं.

संपादकीय में कहा गया कि हाल ही में हुई INDIA गठबंधन की बैठक में कांग्रेस को सहयोगी दलों की आलोचना का सामना करना पड़ा और इसके पीछे राहुल गांधी की राजनीतिक रणनीति तथा नेतृत्व शैली जिम्मेदार है. डीएमके का आरोप है कि राहुल गांधी के कई फैसलों और बयानों ने सहयोगी दलों के बीच असहजता पैदा की है, जिससे गठबंधन की एकजुटता प्रभावित हुई है.

डीएमके ने यह भी कहा कि गठबंधन को मजबूत करने के बजाय राहुल गांधी का रवैया कई बार सहयोगियों को नाराज करने वाला रहा है. पार्टी का मानना है कि विपक्ष को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने की जरूरत है, लेकिन इसके लिए सभी दलों के बीच बेहतर तालमेल और परिपक्व नेतृत्व आवश्यक है.

राहुल गांधी मजाक है- DMK

डीएमके ने विपक्ष के नेता और पूर्व सहयोगी राहुल गांधी पर दोतरफा तीखा हमला किया है. पार्टी के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कांग्रेस नेता को “एक बड़ा मजाक” बताया, वहीं डीएमके के आधिकारिक मुखपत्र मुरासोली ने उन पर विपक्षी एकता को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक आचरण पर सवाल उठाए हैं, चाहे वह इंडिया ब्लॉक के भीतर हो या तमिलनाडु में.

तमिलनाडु चुनाव के बाद कांग्रेस के विघटन का जिक्र करते हुए डीएमके के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने लिखा, “जब कांग्रेस अपने राजनीतिक अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही थी, तब हमने उसे अपने कंधों पर उठाया, लेकिन जैसे ही उन्हें कोई नया खिलौना दिखा, वे तुरंत पाला बदलकर भाग गए.” पोस्ट का अंत राहुल गांधी को “एक बड़ा मजाक” बताते हुए किया गया.

इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल (INDIA Alliance row)

हालांकि दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि डीएमके विपक्ष के साथ मिलकर संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी दावा किया था कि इंडिया गठबंधन में किसी तरह का बड़ा मतभेद नहीं है और भाजपा विपक्षी दलों के बीच फूट की तस्वीर पेश करने की कोशिश कर रही है.


ये भी पढ़ें: डॉलर ही डॉलर: तेल पर मोदी सरकार का एक फैसला जो भरेगा भारत का खजाना, अरबों की कमाई का आदेश जारी


डीएमके के ताजा हमले ने विपक्षी गठबंधन के भीतर बढ़ती असहजता को उजागर कर दिया है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि सहयोगी दलों के बीच ऐसे सार्वजनिक बयान जारी रहे तो इंडिया गठबंधन की एकजुटता पर सवाल खड़े हो सकते हैं. आने वाले समय में कांग्रेस और डीएमके इस विवाद को किस तरह संभालते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

7 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

18 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

32 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago