मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सीबीसीआईडी(CBCID) और एंटी करप्शन शाखा एक प्रोफेशनल जांच एक एजेंसी बनकर उभरे. साथ ही उन्होंने अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ जारी अभियान को और तेज करने के भी निर्देश दिए हैं. उन्होंने अग्निशमन दस्तों की रिस्पांस टाइम को और कम करने के साथ ही अग्निशमन विभाग में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है. आर्थिक भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश स्तर पर एक फाइनेंशियल इंटिलिजेंस यूनिट का भी गठन करने को कहा है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीबीसीआईडी(CBCID) एक महत्वपूर्ण जांच इकाई है. इसे देश की बेहतरीन जांच एजेंसियों में स्थान दिलाने के लिए हमें आवश्यक सुधार करना होगा. कहा कि इसे प्रोफेशनल जांच एजेंसी बनाना होगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अग्निशमन विभाग, सीबीसीआईडी और एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन की कार्यप्रणाली की समीक्षा की मुख्यमंत्री जी ने जांच एजेंसियों को लंबित प्रकरणों की जांच समयबद्घ रूप से पूरी करते हुए प्रभावी अभियोजन सहित विभिन्न दिशा-निर्देश दिए. कहा कि सीबीसीआईडी को सांगठनिक बदलाव हों या तकनीकी अपग्रेडेशन हर क्षेत्र में व्यापक सुधार की कार्ययोजना तैयार करें.
अग्निशमन विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अग्निशमन दस्तों के 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने को कहा. उन्होंने 68 तहसील स्तर पर अग्निशमन केन्द्र स्थापित करने के लिए जमीन उपलब्ध कराने के साथ ही अगले चरण में हर थाने के स्तर पर अग्निशमन केंन्द्र स्थापित करने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…
Mumbai Airport 14 international flights shift Navi Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट T1 के पुनर्निर्माण के…
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…
World Bank Report: विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 रिपोर्ट के अनुसार, 2011 से 2023 के…