देश

डॉक्टर आत्महत्या मामला: AAP विधायक प्रकाश जारवाल की सजा पर 30 सितंबर को फैसला

डॉक्टर आत्महत्या मामले में दोषी और दिल्ली के देवली से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रकाश जारवाल (AAP MLA Prakash Jarwal) और दो अन्य सहयोगियों के सजा पर राऊज एवेन्यू कोर्ट 30 सितंबर को सुनवाई करेगा. मामले की सुनवाई के दौरान प्रकाश जारवाल की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से सुसाइड मामले में कुछ सबूत पेश करने की मांग की है. जिसके बाद कोर्ट ने 30 सितंबर तक के लिए टाल दिया.

स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने वकील को तय प्रक्रिया के मुताबिक अलग से आवेदन दाखिल करने को कहा है. 9 जुलाई को विधिक सहायता प्राधिकार ने दोषियों की भुगतान क्षमता और पीड़ित पर हुए प्रभाव का आकलन संबंधी रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल किया था. इससे पहले 18 मई को दिल्ली पुलिस की ओर से इस मामले की पैरवी करने में अभियोजन पक्ष की ओर से आए खर्च का ब्यौरा देते हुए हलफनामा दाखिल किया गया था.

कोर्ट ने 28 फरवरी को प्रकाश जारवाल सहित तीनों को दोषी करार दिया था. कोर्ट ने प्रकाश जारवाल और कपिल नागर को भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 34, 120बी, 386, 506 और 511 के तहत दोषी करार दिया था. वहीं कोर्ट ने हरीश कुमार जारवाल को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 386 के आरोपों आए मुक्त कर दिया था. जबकि धारा 506 के तहत आरोप तय करने का आदेश दिया था.

18 अप्रैल 2020 को डॉक्टर राजेंद्र सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने डॉक्टर के यहां से दो पेज का सुसाईड नोट बरामद किया था. जिसमें प्रकाश जारवाल और कपिल नागर को दोषी ठहराया था. पुलिस ने एक डायरी भी बरामद की थी, जिसमें डॉक्टर के कुछ पानी के टैंकर जल बोर्ड में चलने की बात कही गई है.

सुसाइड नोट में प्रकाश जारवाल पर पैसा मांगने का आरोप लगाया गया था. डायरी और कुछ अन्य साक्ष्य को देखते हुए इसी साल मार्च में कोर्ट ने प्रकाश जारवाल को आत्मसात के लिए उकसाने का दोषी करार दिया था.

ये भी पढ़ें- सीएम नीतीश कुमार के सरकारी कार्यक्रम में मछलियों की लूट, देखते रह गए अधिकारी; देखें Video

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

18 minutes ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

28 minutes ago

क्या आपकी भी अटक जाती थी रजिस्ट्री? पोस्ट ऑफिस ने निकाला पक्का इलाज, अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

Speed Post New Rule: डाकघर में स्पीड पोस्ट और रजिस्ट्री कराने के नियम बदल चुके…

34 minutes ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

1 hour ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

2 hours ago