दिल्ली की सड़कों पर केजरीवाल के खिलाफ लगाए पोस्टर.
Posters Against Kejriwal: आतिशी आज दिल्ली के छठे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण के पहले दिल्ली की सड़कों पर देर रात पोस्टर लगाए गए हैं. दिल्ली की सड़कों पर देर रात चस्पा पोस्टर्स में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया गया है. यह पोस्टर दिल्ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा की ओर से लगवाएं गए हैं। लिखा है कि, “दस साल दिल्ली बेहाल बाय-बाय फर्जीवाल निवेदक कपिल मिश्रा.”
दिल्ली के प्रमुख चौराहे आईटीओ, राजघाट, आईटीआई से नोएडा और लक्ष्मी नगर की तरफ जाने रास्तों के साथ-साथ अन्य जगहों पर यह बड़े-बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं. कपिल मिश्रा पहले आप नेता थे लेकिन मतभेद के कारण पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर अक्सर मुखर रहे हैं और खुलकर विरोध करते आए हैं.
आप के पूर्व नेता कपिल मिश्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो संदेश भी जारी किया. कहा कि, आज एक कम्युनिस्ट को बैक डोर से दिल्ली का सीएम बनाया जा रहा है. दिल्ली देश का ऐसा चौथा राज्य बन गया है, जिसका सीएम कम्युनिस्ट है. दिल्ली में कम्युनिस्ट ताकतों को सत्ता में बैठाने की साजिश रची गई है. आतिशी के माता और पिता जी ने अफजल गुरु की फांसी पर सवाल उठाए थे. वो उस कमेटी का हिस्सा रहे, जिन्होंने अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में अभियान चलाया.
देश के खिलाफ बोलने का इतिहास केवल माता-पिता ने नहीं बनाया है, खुद आतिशी भी अपने परिवार के उसी पंरपरा को आगे बढ़ा रही है। आने वाला समय दिल्ली के लिए चुनौती का रहने वाला है। दिल्ली का हाल बेहाल होने वाला है.
यह भी पढ़ें: आतिशी आज लेंगी दिल्ली के छठे सीएम पद की शपथ, शीला दीक्षित के बाद होंगी तीसरी महिला मुख्यमंत्री
बता दें कि, दिल्ली में शराब घोटाले में घिरी आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता जमानत पर बाहर है. केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. इससे पहले कालकाजी सीट से विधायक आतिशी, दिल्ली सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं.
उपराज्यपाल वी.के.सक्सेना शाम 4.30 बजे राज निवास में आतिशी और उनके मंत्रिपरिषद को शपथ दिलाएंगे. चार मौजूदा मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज और इमरान हुसैन अपनी जगह बरकरार रखेंगे जबकि दलित विधायक मुकेश अहलावत कैबिनेट में नया चेहरा होंगे। एक मंत्री पद अभी भी खाली रहेगा. सुषमा स्वराज और कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी.
Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जिले में जमीन और मकान के विवाद ने खूनी…
PF Minimum Pension Hike: ईपीएस पेंशनर्स को नवंबर में बड़ा तोहफा मिल सकता है. न्यूनतम…
Langur Hugs Shopkeeper: CCTV में कैद एक अनोखा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल…
NHRC notice to Punjab government: पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की एसी स्लीपर बसों…
DA Hike Update: लगातार दो कैबिनेट बैठकों में फैसला न होने से केंद्रीय कर्मचारियों का…
तीस हजारी कोर्ट ने ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार बानीत…