देश

मां तारा सिंह की पहली बरसी पर वृद्धाश्रम पहुंचे डॉ. राजेश्वर सिंह, कहा- यहाँ बिताये 2 घण्टे मेरे 1 वर्ष के सार्वजनिक जीवन के सबसे अनमोल पल

Lucknow: सरोजनीनगर बीजेपी विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने अपनी माता तारा सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ वक्त बिताया. रविवार के दिन सार्वजनिक शिक्षोन्नयन संस्थान वृद्धाश्रम में सुबह से ही सुगबुगाहट थी. डॉ. राजेश्वर सिंह के आने से पहले की तैयारियां देख वृद्धाश्रम के सभी वृद्ध उत्साहित थे.

जैसे ही डॉ. राजेश्वर सिंह वृद्धजनों के बीच पहुंचे सभी के चेहरे खिल उठे. डॉ. राजेश्वर सिंह ने एक-एक वृद्धजनों से व्यक्तिगत तौर पर भेंट की और उनका हाल-चाल जाना. बातचीत में किसी ने कम सुनाई देने की समस्या बताई तो किसी ने आंखों की दिक्कत से विधायक को अवगत कराया. डॉ. राजेश्वर सिंह ने कान की मशीन लगवाने तथा आंख का इलाज करवाने समेत सभी समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने दिए आवश्यक संसाधन

डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को आवश्यक संसाधन प्रदान किए. उन्होंने 5 कूलर, 5 पेडेस्टल पंखे, 5 वॉकर, पढ़ने के लिए किताबें दी तथा ऑनलाइन समाचार पत्रों व मैगजीन का सब्सक्रिप्शन करवाया. उन्होंने वृद्धों के मनोरंजन के लिए आश्रम में प्रोजेक्टर व साउंड सिस्टम लगवाने, लाइट हैंडपंप, सोलर लाइट व अन्य सभी मूलभूत सुविधाएं पूरा करने का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने वृद्धजनों को नैमिषारण्य धाम तथा मथुरा दर्शन कराने का वादा किया. डॉ. सिंह ने सभी महिलाओं को साड़ी और पुरुषों को अंगवस्त्र भेंट किए. इसके बाद उन्होंने सभी के साथ नाश्ता भी किया. इस मौके पर वृद्धजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे, यह देख डॉ. राजेश्वर सिंह भी भाव-विभोर हो गए. वृद्धजनों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने उनके लिए आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन योजना का जल्द से जल्द लाभ दिलाने की भी बात कही.

वृद्धजनों का जताया आभार

वृद्धजनों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज मातृ दिवस पर आप सबके बीच आकर बचपन की यादें ताजा हो गई. इसी तरह मेरी मां मुझे स्नेह व आशीर्वाद दिया करती थी जैसे आपने मुझे दिया है. आप सभी माताओं ने योग्य, शिक्षित व सशक्त समाज के निर्माण में अतुलनीय भूमिका निभाई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में वृद्धजनों का योगदान अहम है, आजादी के पश्चात आपने अपने परिश्रम और समर्पण से देश को मजबूत किया, इसके कारण ही आज भारत एक महाशक्ति के रुप में स्थापित है। इसके लिए आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. मेरा मानना है कि आप लोगों के लिए हम कुछ भी करें वो कम हैं.

इसे भी पढ़ें: सीडीएस जनरल अनिल चौहान अमेरिका में हिंद प्रशांत सम्मेलन में लेंगे भाग

नि:शुल्क स्वास्थ्य कैंप का आयोजन

इस दौरान डॉ. राजेश्वर सिंह ने ‘नि:शुल्क स्वास्थ्य दंत शिविर’ का आयोजन किया जिसमें चेतना डेंटल की ओर से वृद्धजनों का निःशुल्क दंत परीक्षण व उपचार किया गया. इस दौरान आशियाना डेंटल हॉस्पिटल के डॉ. संजीव अवस्थी भी मौजूद रहे.

 

Rohit Rai

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago