खेल

IPL 2023: 4 शतक से 4 डक तक, एक साल में बदल गई इस धाकड़ बल्लेबाज की किस्मत…

Jos Buttler, IPL 2023: राजस्थान रॉयल के बल्लेबाज जोस बटलर इस सीजन संघर्ष करते नजर आए. रविवार को जयपुर में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ है. बैंगलोर के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने उन्हें डक पर आउट किया. बटलर, जिन्होंने चार शतक लगाए और पिछले सीज़न में ऑरेंज कैप पर कब्जा किया, उनके नाम आईपीएल 2023 का अपना चौथा ‘शून्य’ स्कोर दर्ज हुआ. जो एक आईपीएल सीज़न में संयुक्त रूप से सबसे अधिक डक है. बता दें उनसे पहले, छह अन्य खिलाड़ियों ने भी आईपीएल के एक सीजन में चार शून्य दर्ज किए थे.

आईपीएल के एक सीजन में 4 डक दर्ज करने वाले खिलाड़ी:

हर्शल गिब्स (डीसी, 2009)
मिथुन मन्हास (पीडब्ल्यूआई, 2011)
मनीष पांडे (पीडब्ल्यूआई, 2012)
शिखर धवन (डीसी, 2020)
इयोन मोर्गन (केकेआर, 2021)
निकोलस पूरन (SRH, 2021)
जोस बटलर (आरआर, 2023)

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: कोलकाता ने चेन्नई को 144 रनों पर रोका, प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है माही की टीम

बैंगलोर की धमाकेदार जीत

आईपीएल 2023 के मैच नंबर 60 में जो हुआ वो शायद क्रिकेट फैंस ने कभी सोच भी नहीं होगा. दिग्गज और खतरनाक बल्लेबाज से सजी राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाज इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई है की टीम सिर्फ 59 रनों पर ढेर हो गई. जी, हां ये बात सुनकर विश्वास तो नहीं हो रहा लेकिन सच यही है. वो कहते हैं न बात जब जान पर बन जाए, तो रिस्क लेने से कोई पीछे नहीं हटता. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के प्रदर्शन को भी देखकर कुछ ऐसा ही लगा.

ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान के पारी के दम पर आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 172 रनों का लक्ष्य राजस्थान के सामने रखा. जवाब में राजस्थान ने इस स्कोर के आगे घुटने टेक दिए और 59 रनों पर पूरी टीम पवेलियन लौट गई. बता दें ये इस सीजन का सबसे छोटे स्कोर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

3 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

4 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

4 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago