देश

भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ाएगी Astra Mk2 मिसाइल, खासियत जानकर दंग रह जाएंगे आप, DRDO ने किया है तैयार

भारतीय वायुसेना जल्द ही एक मिसाइल का परीक्षण करने जा रही है. हवा से हवा में मार करने वाली Astra Mk2 मिसाइल Beyond Visual Range कैटेगरी में आती है. इसका मतलब ये है कि जहां किसी फाइटर जेट या फिर हेलिकॉप्टर का पायलट नहीं देख सकता, वहां भी Astra Mk2 मिसाइल एकदम सटीक हमला कर सकती है.

कभी मिस नहीं होगा टारगेट

Astra Mk2 मिसाइल फिलहाल अभी ट्रायल फेज में है. इसे सेना में शामिल किया जा चुका है. वायुसेना इस मिसाइल की खासियत और परफॉर्मेंस से पूरी तरह संतुष्ट है. बताया जा रहा है कि इसमें ऑप्टिकल प्रॉक्सीमिटी फ्यूज लगाया गया है. जिसका मतलब मिसाइल टारगेट पर नजर रखती है. टारगेट कितना भी इधर-उधर भागने की कोशिश करे, लेकिन Astra Mk2 मिसाइल उससे टकराकर फट जाती है.

ये है मिसाइल की खासियत

Astra Mk2 मिसाइल में High Explosive या फिर Pre-Fragmented HMX हथियारों को लगा सकते हैं. यह मिसाइल अपने साथ 15 किलोग्राम का हथियार ले जा सकती है. इसके साथ ही इसकी रेंज 130 किलोमीटर से लेकर 160 किलोमीटर के बीच है. मिसाइल 66 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकती है. अपने टारगेट की तरफ 5556.6 km/घंटा की रफ्तार से चलती है.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में BSF के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए 29 नक्सली, माओवादियों का सबसे बड़ा कमांडर ढेर, 25 लाख का था इनाम

इन लड़ाकू विमानों में लगाया गया है

इस मिसाइल की एक और खास बात है कि इस मिसाइल के टारगेट को लॉक करने के बाद भी बीच में इसकी दिशा को बदला जा सकता है. यह फाइबर ऑप्टिक गाइरो बेस्ट इनर्शियल नेविगेशन सिस्टम पर चलती है. इसे MIG-29 UPG, सुखोई SU-30MKI, तेजस एमके 1/1A में लगाया गया है. इस मिसाइल को डीआरडीओ ने बनाया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

8 minutes ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

2 hours ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

2 hours ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

3 hours ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

3 hours ago