देश

मां सीता पर विवादित टिप्पणी: …तो क्या अधूरे वीडियो के चलते निशाने पर हैं ‘दृष्ठि IAS’ वाले विकास दिव्यकीर्ति

UPSC के लिए लोकप्रिय कोचिंग सेंटर ‘दृष्टि IAS’ के डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति विवादों में घिर गए हैं. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह माता सीता की तुलना कुत्ते के चाटे हुए घी से कर रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग भड़क उठे हैं और ट्विटर पर #BanDrishtiIAS टॉप ट्रेंड कर रहा है. लोगों का कहना है कि दिव्यकीर्ति की टिप्पणी हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने वाली है.

लेकिन, सोशल मीडिया पर इसके जवाब में एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विकास दीव्यकीर्ति लंका विजय के बाद भगवान राम और माता सीता के बीच संवाद का जिक्र कर रहे हैं. इसका संदर्भ मूल रूप से संस्कृत में लिखी रामायण का है.

हम यहां दोनों पक्षों का जिक्र करेंगे. लेकिन, यह मामला सोशल मीडिया में कैसे ज्वलंत बना उसके बारे में भी आपको बताते हैं. अधूरा क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा तब और मचा जब साध्वी प्राची ने अपने ट्विटर हैंडल से विकास दिव्यकीर्ति पर हमला बोला और वीडियो क्लिप को हिंदुत्व का अपमान बताया.

साध्वी प्राची के अलावा और लोगों ने भी विकास दिव्यकीर्ति का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर चलाया और सनातन धर्म की तौहीन करार दिया.

वहीं, कुछ लोगों ने विकास दिव्यकीर्ति के समर्थन में भी ट्विट करना शुरू किया और उनके अधूरे क्लिप का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया. जिसमें, विकास दिव्यकीर्ति लंका विजय के बाद भगवान राम और माता सीता के बीच संवाद का जिक्र कर रहे हैं. जिसका हवाला संस्कृत में लिखी वाल्मिकी रामायण के एक श्लोक का दिया गया है.

सोशल मीडिया पर संस्कृत के उस श्लोक का स्क्रीन शॉट भी लोगों ने पेश किया जिसका जिक्र विकास दिव्यकीर्ति कर रहे हैं. बचाव में उतरे लोगों ने अनुरोध किया कि अधूरे क्लिप के आधार पर किसी पर कींचड़ उछालना सही नहीं है.

सोशल मीडिया पर IAS की कोचिंग पढ़ाने वाले डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति के पक्ष और खिलाफ दोनों में दलीलें चल रही हैं. हालांकि, खबर लिखे जाने तक आधिकारिक तौर पर न तो विकास दिव्यकीर्ति और न ही कोचिंग संस्थान ‘दृष्टि IAS’ की ओर से कोई सफाई आई है.

कौन हैं विकास दिव्यकीर्ति

डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति दृष्टि IAS के फाउंडर हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी में टीचर के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले दिव्यकीर्ति ने यूपीएससी परीक्षा पास की. इन्होंने 1996 में अपने पहले ही प्रयास में UPSC पास कर लिया था. इसके बाद IAS अधिकारी के तौर पर गृह मंत्रालय में काम किया. लेकिन, मन नहीं लगने के चलते IAS अधिकारी की नौकरी से इस्तीफा दिया और अध्यापन का काम शुरू कर दिया.

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago