देश

जीजा-साले की लड़ाई में पिस गए साढू; डूंगरपुर में साले को बचाने दौड़े दूसरे जीजा पर भी चला चाकू, हालत नाजुक

Rajasthan News: राजस्थान के डूंगरपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहा के कुंआ थाना इलाके के धनगांव में पारिवारिक कलह इस कदर बढ़ी कि एक शख्स ने अपने ही साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. वारदात इतनी बेरहमी से अंजाम दी गई कि साला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा. इस खूनी खेल में बीच-बचाव करने आया आरोपी का साढू भी चोटिल हो गया है. फिलहाल गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उसकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं.

बहन को विदा कराने आया था भाई

पूरी घटना की शुरुआत एक आम पारिवारिक विवाद से हुई. मिली जानकारी के अनुसार लिखतिया गांव के रहने वाले अल्पेश डेंडोर अपनी बहन कोकिला को लेने के लिए उसके ससुराल धनगांव गए थे. चूंकि मामला थोड़ा विवादित था, इसलिए अल्पेश अकेले नहीं गए उन्होंने मदद के लिए अपने दूसरे जीजा शांतिलाल को भी साथ ले लिया था.

दोनों जब धनगांव पहुंचे और कोकिला को वापस अपने घर ले जाने की बात कही, तो कोकिला का पति दिनेश पारगी आगबबूला हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दिनेश ने आव देखा न ताव और गुस्से में आकर सीधे अपने साले अल्पेश पर चाकू से हमला कर दिया. दिनेश ने अल्पेश के शरीर पर पीछे से कई वार किए. अचानक हुए इस जानलेवा हमले से अल्पेश को संभलने का मौका ही नहीं मिला और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया.

बीच-बचाव करने आए साढू को भी नहीं बख्शा

जब अल्पेश चीखने-चिल्लाने लगा, तो उसे बचाने के लिए साथ में आए शांतिलाल (जो रिश्ते में आरोपी दिनेश के साढू लगते हैं) तुरंत आगे आए. लेकिन गुस्से में अंधा हो चुके दिनेश ने उन पर भी वार कर दिया. गनीमत रही कि शांतिलाल को गंभीर चोट नहीं आई और वे मामूली रूप से जख्मी होकर रह गए.

ये भी पढ़ें- हवाई यात्रियों को लगेगा तगड़ा झटका! एअर इंडिया घटाएगी 22% उड़ानें, इंडिगो में भी कटौती; और बढ़ जाएगी महंगाई?

अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

दिनदहाड़े हुई इस चाकूबाजी से मौके पर हड़कंप मच गया और चीख-पुकार सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण वहाँ इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत 108 एम्बुलेंस को फोन घुमाया. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को फौरन स्थानीय कुंआ अस्पताल ले जाया गया.

डॉक्टरों ने बताया कि अल्पेश के शरीर से काफी खून बह चुका था और उसकी हालत नाजुक थी. प्राथमिक इलाज देने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए तुरंत डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है.

घटना की जानकारी मिलते ही कुंआ थाना पुलिस भी अलर्ट हो गई है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का जायजा लिया है और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए हैं. पुलिस का कहना है कि पारिवारिक झगड़े की वजह क्या थी, इसकी गहराई से तफ्तीश की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

अहंकार की सनक या सीट का पागलपन? पूर्व IAS और उसके बेटे ने दिल्ली मेट्रो में किया ऐसा कांड, देखकर सहम गए लोग

Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…

27 minutes ago

धौंस जमाने सऊदी गया था पाकिस्तान…! हूतियों ने धर लिए 47 PAK सैनिक, मुनीर के साथ धोखा हो गया क्या?

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…

49 minutes ago

‘ये तो जुल्म की इंतहा है…’: अपनी ही सरकार की करतूत पर भड़के शिवराज सिंह चौहान, प्रदर्शन को दिया खुला समर्थन

Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…

53 minutes ago

भीख मांगते-मांगते शहबाज शरीफ ने अपने ही देश में लगा दी आग, खैबर पख्तूनख्वा में इंटरनेट ठप, सड़क पर उतरी सेना

Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…

1 hour ago

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

2 hours ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

2 hours ago