अदाणी ग्रुप के मुखिया गौतम अदाणी ने पत्नी के साथ अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर चादर चढ़ाई है. गौतम अदाणी ने पत्नी प्रीति अदाणी के साथ अजमेर दरगाह पर मखमली चादर चढ़ाई और अकीदत के फूल पेश किए. साथ ही देश की खुशहाली की दुआ मांगी.
अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने शनिवार को अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की. उनके साथ उनकी पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति अदाणी भी मौजूद थीं. दंपति ने दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए. साथ ही देश की खुशहाली की दुआ मांगी.
दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती ने गौतम अदाणी और उनकी पत्नी का स्वागत किया. साथ ही सिर पर साफा पहनाकर उन्हें दरगाह तक ले गए. इस दौरान उन्होंने हाथों में फूलों की टोकरी ली हुई थी. सलमान चिश्ती ने उन्हें जियारत करवाई और तबररूक भी भेंट किया.
-भारत एक्सप्रेस
मध्य प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' घोषित करते हुए किसानों की…
Diya Mirza Video Controversy: मुंबई में सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ने की अपील करने…
Agra News: आगरा में 15 साल बाद जन्मे दो महीने के बच्चे की टीकाकरण के…
स्वाधीनता सेनानी, भारतीय सशस्त्र क्रांति के जनक वासुदेव बलवंत फड़के की जयंती के अवसर पर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि वालों के लिए 3 नवंबर का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों को आज कारोबार में पूंजी की…