देश

दिल्ली-NCR को बड़ी सौगात, मिलेगा 9000 करोड़ का एक्सप्रेसवे, गडकरी बोले- 3 से 4 महीनों में पूरा हो जाएगा काम

Dwarka Expressway: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को अपने निरीक्षण के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे अगले 3-4 महीनों में बनकर तैयार हो जाएगा. गुरुग्राम में खेरकी दौला टोल के पास से द्वारका होते हुए आईजीआई हवाई अड्डे के पास शिवमूर्ति से 29 किलोमीटर लंबे द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड (18.9 किमी) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है.

द्वारका एक्सप्रेसवे एनएच-48 पर शिव मूर्ति के पास से शुरू होता है और दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर खेरकी दौला टोल प्लाजा के पास समाप्त होता है. यह देश का पहला एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे होगा. एक्सप्रेस-वे को चार भागों में बांटकर बनाया गया है जिसमें 10.01 किमी क्षेत्र को दिल्ली क्षेत्र में दो क्षेत्रों में रखा गया है और हरियाणा क्षेत्र में 18.9 किमी क्षेत्र को भी दो क्षेत्रों में रखा गया है.

9,000 करोड़ रुपये है लागत

हरियाणा क्षेत्र में निर्माण कार्य 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है. एक्सप्रेसवे का निर्माण दिल्ली की भीड़ कम करने की योजना के तहत 9,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जा रहा है. यह द्वारका एक्सप्रेसवे के माध्यम से द्वारका की ओर से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

शिव मूर्ति से बिजवासन तक के खंड का 60% काम पूरा

केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, “चार पैकेज में बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली में 2507 करोड़ रुपए की लागत से और 5.9 किमी लंबाई के महिपालपुर के शिव मूर्ति से बिजवासन तक के खंड का 60% कार्य पूर्ण हुआ है. 2068 करोड़ रुपए की लागत से 4.2 किमी लंबे बिजवासन ROB से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक के खंड का 82% कार्य पूर्ण हुआ है. गुरुग्राम में 2228 करोड़ रुपए की लागत से 10.2 किमी लंबाई के दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई ROB तक के खंड का 93% कार्य पूरा हुआ है और 1859 करोड़ रुपए की लागत से 8.7 किमी लंबाई के बसई ROB से खेरकी दौला (क्लोवरलिफ इंटरचेंज) तक के खंड का 99% कार्य पूर्ण हुआ है.”

ये भी पढ़ें: कर्नाटक CM के शपथ ग्रहण समारोह में KCR और केजरीवाल को न्योता नहीं, इन नेताओं को कांग्रेस ने बुलाया

उन्होंने आगे लिखा, “अनेक विशेषताओं से बन रहे द्वारका एक्सप्रेसवे के निर्माण में 2 लाख मैट्रिक टन स्टील का उपयोग हो रहा है, जो एफिल टॉवर में इस्तेमाल हुए स्टील से 30 गुना अधिक है. एक्सप्रेसवे के निर्माण में 20 लाख घन मीटर कंक्रीट का उपयोग किया जा रहा है, जो बुर्ज खलिफा में इस्तेमाल हुए कंक्रीट से 6 गुना अधिक है. देश में पहली बार इस एक्सप्रेसवे में 12 हजार वृक्षों का ट्रान्सप्लांट किया गया है. दिल्ली-गुड़गाव के बीच प्रतिदिन वाहनों का भारी दबाव रहता है, जिससे इस मार्ग पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रहती है. द्वारका एक्सप्रेसवे बनने से इस मार्ग में जाम की समस्या हल होगी.”

8-लेन टनल बनाई जा रही

नितिन गडकरी ने एक्सप्रेसवे के बारे में बताया, “हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फरूखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास इंटरसेक्ट करेगा. इस एक्सप्रेस वे का रोड नेटवर्क चार स्तर का है. टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर के उपर फ्लाईओवर बन रहा है. एक्सप्रेसवे के दोनो तरफ 3-लेन की सर्विस रोड बनाई जा रही है. इस एक्सप्रेसवे पर दिल्ली में देश की सबसे चौड़ी 3.6 किमी लंबाई की 8-लेन टनल बनाई जा रही है. इससे हरियाणा और पश्चिम दिल्ली के लोगों की इंदिरा गांधी इंटरनैशनल हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी अच्छी होगी.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

8 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

24 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

33 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago