दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
By Shubhra Rai
Sam Curran
Big Prize Poor Show, IPL 2023: ‘ऊंची दुकान फीके पकवान’ मुहावरे का अर्थ होता है, ये जरा कोई उन फ्रेंचाइजियों से पूछे जिन्होंने अपना सब कुछ लुटा दिया धाकड़ खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए. ऑक्शन में जिन खिलाड़ियों टीमों ने मोटा दांव खेला उनमें से आधे से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपनी टीमों को निराश किया. एक तरफ कुछ भारतीय युवा खिलाड़ी है जो कम किमत में भी अपना 100% देने के लिए अपनी पूरी जान लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी खिलाड़ी है जो दाम में तो बहुत बड़े है लेकिन परफॉर्मेंस में नील बटा सनाट्टा हैं.
अब टीम पर बोझ बने ये सभी करोड़पति खिलाड़ी
लीग स्टेज में अब महज कुछ मुकाबले बाकी है. पॉइंट्स टेबल में टॉप-5 से नीचे टीमें करीब-करीब प्लेऑफ से बाहर हो चुकी हैं. इ टीमों में भी कई धाकड़ और महंगे खिलाड़ी शामिल थे जिनके फ्लॉप शो ने टीम को कई बार मुसीबत में डाला. इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है पंजाब किंग्स के सैम करन का. सैम करन को पंजाब की फ्रेंचाइज़ी ने इस सीज़न के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 18.5 करोड़ रुपये में खरीदा था. लेकिन ये खिलाड़ी अपने दाम और नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: “Nihayati Raddi Faisla”… अथर्व तायडे को रिटायर आउट करने पर भड़के कैफ, जानें क्या कहा?
ऐसा ही कुछ हाल सीएसके के बेन स्टोक्स का था. उन्होंने केवल दो मुकाबले खेले और चोटिल होने के कारण ज्यादा तक मैदान के बाहर ही रहे. उनकी किमत भी 16.25 करोड़ थी. वहीं मुंबई इंडियंस के कैमरुन ग्रीन का हाल भी कुछ अच्छा नहीं है. उन्हें भी मिनी ऑक्शन में 17.5 करोड़ की मोटी रकम मिली मगर उनका बल्ला ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाय. कुल मिलाकर ये कहना गलत नहीं होगा ‘ऊंची दुकान फीके पकवान’.
भारतीय युवाओं का दिखा बोल-बाला
इस साल आईपीएल में कई भारतीय युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों का जलवा दिखा. रिंकू सिंह, यशसवी जायसवाल जैसे कई युवा बल्लेबाजों ने धाकड़ बल्लेबाजी की है और अपनी-अपनी टीमों के लिए बड़े मौकों पर परफॉर्म किया. ऐसे कई नाम है जो कम दाम के खिलाड़ी है लेकिन उनके काम बहुत बड़े हैं. उम्मीद की जा रही है की आगे उनके इस शानदार परफॉर्मेंस को ध्यान में रखा जाएगा.
Ajab Gajab News: दशहरे पर देश भर में रावण दहन होता है, लेकिन क्या आप…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाएं दी. उन्होंने…
गढ़चिरोली पुलिस ने सीमावर्ती इलाके में नाकाबंदी के दौरान मोटर साइकिल के पेट्रोल टैंक में…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…
नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…
Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…