देश

CJP के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ की एंट्री, प्रधान के बाद अब निशाने पर गडकरी?

E20 Janta Party: नीट पेपर लीक के खिलाफ ‘कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन ने देशभर में सुर्खियां बटोरी. उसी के नक्शेकदम पर एक नया संगठन ‘E20 जनता पार्टी’ सामने आया है. पार्टी ने पेट्रोल में एथनॉल ब्लेंडिंग के विरोध में मोर्चा खोल दिया है. CJP ने अपने विरोध प्रदर्शन से पेपर लीक को राष्ट्रीय बहस का मुद्दा बनाया और शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया. अब उसी तर्ज पर ‘E20 जनता पार्टी’ भी मैदान में उतर आई है. संगठन ने पेट्रोल में 20% एथनॉल ब्लेंडिंग (E20) का कड़ा विरोध किया है. E20 जनता पार्टी का दावा है कि वह एक बड़ा जनआंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है.

क्या है E20 जनता पार्टी कि मांगे ?

‘E20 जनता पार्टी’ सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक डिजिटल कैंपेन है, जो खुद को आम वाहन चालकों की आवाज बताता है. ‘X’ और इंस्टाग्राम पर इसका हैंडल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
पार्टी का कहना है कि वह E20 पेट्रोल का विरोध नहीं , बल्कि ग्राहकों को विकल्प में 100% शुद्ध (इथेनॉल-फ्री) पेट्रोल उपलब्ध करवाने कि मांग कर रही है . कैंपेन की मांग है कि पेट्रोल पंपों पर ईंधन की स्पष्ट लेबलिंग हो. सरकार E20 के माइलेज, इंजन, प्रदूषण और मेंटेनेंस का डेटा सार्वजनिक करे. साथ ही इन दावों की स्वतंत्र जांच भी कराई जाए. हालांकि, BJP मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि E20 से वाहनों पर असर की कोई बड़ी शिकायत नहीं मिली है.

प्रधान के बाद गडकरी पर वार ?

CJP के बाद अब E20 मुद्दे पर सियासी हलचल तेज है. 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब ‘E20 जनता पार्टी’ ने नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांग कर दी है. संगठन का विरोध भारत में E20 ईंधन (20% एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) के तेजी से लागू किए जाने को लेकर है.

ये भी पढ़ें- क्या है सिविल सूट जो बनेगा नितिन गडकरी के लिए सुरक्षा कवच? E20 मामले पर पहुंचे हाईकोर्ट

ट्रांसपोर्ट यूनियन भी साथ

इस मुहिम को टैक्सी और ट्रांसपोर्ट यूनियन का समर्थन का भी समर्थन मिला है. ‘दिल्ली टैक्सी एंड टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एंड टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन’ ने E20 पेट्रोल के विरोध में 4 अगस्त को ‘संसद घेरों’ मार्च का ऐलान कर दिया है. यूनियन का दावा है कि एथनॉल मिश्रण के चलते वाहनों कि माइलेज, मेंटेनेंस और पुरानी गाड़ियों के इंजन पर नकारात्मक असर पड़ा है. यूनियन और E20 जनता पार्टी कि मांग सरकार कि जवाबदेही है.

(यह खबर सौम्या सिंह ने लिखी है. सौम्या भारत एक्सप्रेस में इंटर्न के रूप में काम कर रही हैं.)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

31 minutes ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

52 minutes ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

53 minutes ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

57 minutes ago

क्या जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन से पहले सड़क पर जानबूझकर फैलाया गया कूड़ा? जानिए वायरल वीडियो का सच

CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…

2 hours ago

‘वोट दो, दुल्हन लो’; राजस्थान में सरपंच उम्मीदवार का अनोखा वादा, बारात के लिए ट्रेन चलाने तक की गारंटी

Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…

2 hours ago