देश

झूठ है एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 11.45 करोड़ की कमाई का दावा, Virat kohli ने खुद सारी सच्चाई बता दी

Kohli’s Instagram Income: क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी कमाई की रिपोर्ट पर स्पष्टीकरण जारी किया है. दरअसल, खबर आई थी कि कोहली प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट से 11.45 करोड़ रुपये से अधिक की शानदार कमाई करते हैं. हालांकि, उन्होंने इसे गलत बताया. कोहली ने ट्वीट में लिखा, “हालांकि मुझे जीवन में जो कुछ भी मिला उसके प्रति आभारी और ऋणी हूं, लेकिन सोशल मीडिया पर मेरी कमाई के बारे में जो खबरें चल रही हैं वह सच नहीं हैं.”

रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी वीडियो पोस्ट करते हैं विराट

बता दें कि कोहली समय-समय पर अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं. इसमें उनके प्रशिक्षण सत्र और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उनका समय शामिल है. उन्होंने 2018 में शादी की थी. कोहली फिलहाल ब्रेक पर हैं क्योंकि भारत वेस्टइंडीज में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रहा है. यह अनुभवी खिलाड़ी एशिया कप 2023 में भारत के अभियान के लिए वापस आने के लिए तैयार है. एशिया कप इस महीने के अंत में श्रीलंका और पाकिस्तान में शुरू होने वाला है.

यह भी पढ़ें: “स्थिति अभी भी गंभीर और तनावपूर्ण”, हरियाणा सरकार ने नूंह जिले में बढ़ाया इंटरनेट शटडाउन

1,050 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति के मालिक विराट

कोहली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेली थी. कोहली के पास वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 13000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विराट कोहली की कुल संपत्ति 1,050 करोड़ रुपए से ऊपर है. विराट खेल के साथ-साथ कई और जगहों से भी कमाई करते हैं. अब कोहली एशिया कप में खेलते नजर आ सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

4 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

5 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

6 hours ago