मनोरंजन

25 करोड़ में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने कमाए थे 340 करोड़, फिर भी विवेक अग्निहोत्री हुए ‘कंगाल’, जानें कहां खर्च कर दिए सारे पैसे?

Vivek Agnihotri Movies: कश्मीरी पंडितों पर हुए जुल्म को लेकर बनाई गई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ (Kashmir files) ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की थी. 25 करोड़ रुपये भी कम बजट वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 340.92 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि, अब विवेक अग्निहोत्री का कहना है कि उससे जो कमाई हुई थी, वो खर्च हो चुकी है.

बकौल विवेक अग्निहोत्री, “मैं अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ को बनाने के बाद कंगाल हो गया हूं. ‘द कश्मीर फाइल्स’ से जो पैसा कमाया था, वो मैंने ‘द वैक्सीन वॉर’ में लगा दिया. अब अपनी अगली फिल्म बनाने के लिए मुझे फिर से स्ट्रगल करना पड़ेगा.” ये बातें फिल्ममेकर विवेक ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहीं. उन्होंने कहा कि मेरे पास अब फिल्में बनाने के लिए पैसा नहीं बचा. इस बारे में मैंने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी से भी चर्चा की है. मुझे अब प्रोड्यूसर की तलाश है.

इसी साल रिलीज होनी है ‘द वैक्सीन वॉर’

विवेक अग्निहोत्री जिस ‘द वैक्सीन वॉर’ के बारे में बात कर रहे थे, वो फिल्म इसी साल रिलीज होनी है. यह फिल्म ‘कोरोनावायरस’ की वैक्सीन को लेकर बनाई गई है, पहले चर्चा थी कि यह अगस्त में ही रिलीज होगी पर अब इसकी रिलीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. अभी तक इसकी रिलीज की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही. इस फिल्म में नाना पाटेकर, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी जैसे कलाकारों ने काम किया है.

यह भी पढ़ें: एक इंस्टाग्राम पोस्ट से 11.45 करोड़ की कमाई, वायरल हुई खबर तो आ गई Virat kohli की सफाई

‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ भी रिलीज

‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’ भी लेकर आए. हालांकि, इसे उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया. उन्होंने बताया​ कि कश्मीर के कुछ और अनसुने पहलुओं को लेकर यह वेब सीरीज रिलीज की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेब सीरीज में कश्मीर की उन घटनाओं को जिक्र किया गया है जिन्हें विवेक और पल्लवी अपनी फिल्म में नहीं दिखा सके. फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में जहां साल 1990 के दशक में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों का बड़े पैमाने पर उनका पलायन दिखाया गया, वहीं इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि आखिर कश्मीरी पंडितों के प्रति नफरत का बीज किसने बोया और इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई?

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

8 minutes ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

9 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में इंफ्रास्ट्रक्चर को परियोजनाओं से आगे बढ़ाकर नागरिक-केंद्रित बनाया

नीति आयोग के सदस्य और पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

17 minutes ago

जज साहब के लाडले का खौफनाक तांडव! मर्सिडीज से कुचलकर स्कूटर सवार को सुलाया मौत की नींद

Kochi Mercedes Accident: कोच्चि में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज…

18 minutes ago

खराब सेहत के बावजूद फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ बच्चन, बेटे अभिषेक बने ढाल; ‘जलसा’ के बाहर दिखे बिग बी

Amitabh Bachchan Health Update: अमिताभ बच्चन डॉक्टरों की सलाह पर आराम कर रहे हैं, लेकिन…

33 minutes ago

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

54 minutes ago