Uttarakhand News
Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है. बताया गया कि सभी केदारनाथ धाम जा रहे थे. रुद्रप्रयाग जिले के चौकी फाटा के पास अचानक पहाड़ से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे. इस हादसे में पहाड़ के मलबे में दबकर 5 कार सवार की मौत हो गई है. भूस्खलन के मलबे के नीचे दबकर मरने वाले श्रद्धालुओं में 3 गुजरात से थे. वहीं, मौसम विभाग के राज्य के छह जिलों में अगले कुछ दिन भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लोगों, खासकर पर्यटकों को इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी. धामी ने बारिश से प्रभावित कोटद्वार क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आपदाग्रस्त क्षेत्र में जल्द संपर्क बहाल करने के निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री ने एक टवीट में कहा, ”मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में ‘रेड’ एवं ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है. आप सभी प्रदेशवासियों एवं पर्यटकों से अनुरोध है कि इस अवधि में अनावश्यक यात्रा से बचें.” धामी ने कहा कि उन्होंने जिला प्रशासन एवं एसडीआरएफ को 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं और वह खुद भी संबंधित अधिकारियों से संपर्क स्थापित कर प्रत्येक परिस्थिति की निगरानी कर रहे हैं.
देहरादून मौसम केंद्र के पूर्वानुमान में टिहरी, देहरादून, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले में शुक्रवार के लिए बारिश का ‘आरेंज’ अलर्ट और अगले तीन दिन यानी 12 से 14 अगस्त तक के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र ने इस दौरान कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और बादलों की गर्जन के साथ वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी करते हुए प्रशासन से पर्याप्त सावधानी बरतने को कहा है. लगातार बारिश के कारण प्रदेश में आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. इस साल अतिवृष्टि के कारण प्रदेश में भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…
महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…