देश

Earthquake: 4.3 की तीव्रता से हिला अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, जानिए कैसे आता है भूकंप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 10 नवंबर की रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप के झटके तकारीबन सुबह 2.29 बजे महसूस किए गए है.  रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी दर्ज की गई है. हालांकि नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने भूकंप से किसी जान-माल के हानि की जानकारी नहीं दी है.

कैसे आता है भूकंप?

सामान्यत: ऊपर से शांत दिखने वाली धरती के भीतर हमेशा उथल-पुथल मची रहती है. धरती के अंदर मौजूद प्लेटें आपस में टकराती रहती हैं जिसके चलते हर साल भूकंप होते हैं. भूकंप का साइंस समझने से पहले हमें धरती के नीचे मौजूद प्लेटों की संरचना को समझना पड़ेगा. हमारी धरती के अंदर 12 टैक्टोनिक प्लेटों पर मौजूद है. इन प्लेटों के टकराने पर ऊर्जा निकलती है, उस ऊर्जा से भूकंप उत्पन्न होता है.

भूकंप की तीव्रता

रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी की श्रेणी में रखा गया है अधिकांश तौर पर ये भूकंप महसूस नहीं किए जाते. रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना होती रहती हैं. इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है. ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन होते रहते  हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते हैं. वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले कहे जाते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं. इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन इनसे कोई नुकसान नहीं होता है.

4.0 से 4.9 तीव्रता वाले भूकंप लाइट कैटेगरी में आते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं. इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं. हालांकि कोई नुकसान नहीं होता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

यूपी में कितनी सीटों पर कांग्रेस-सपा में फंसा पेच? अखिलेश यादव ने निकाली बड़ी काट

UP Election 2027: सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान के बीच अखिलेश यादव…

32 minutes ago

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

55 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

1 hour ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

2 hours ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago