दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटके.
Delhi Earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह झटका सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 दर्ज की गई. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, इसका केंद्र धौलाकुंआ के झील पार्क के पास, जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे था.
दरअसल, बुधवार सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके में जोरदार भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.9 रही. झटके इतने तेज थे कि भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए. खासकर दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में लोगों ने धरती कांपती हुई महसूस की.
भूकंप के समय कई लोगों ने न सिर्फ झटके महसूस किए बल्कि जोरदार आवाज भी सुनी. दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं. लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा जैसे कहीं कुछ गिरा हो या कोई धमाका हुआ हो. हालांकि, भूकंप विशेषज्ञ इस आवाज को लेकर सहमत नहीं हैं.
फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. हालांकि, धौलाकुंआ इलाके से कुछ पेड़ गिरने की जानकारी मिली है. इसके अलावा अन्य किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: Bharat Dialogues Women Leadership Awards 2025: भारत की प्रेरणादायी महिला लीडर्स को मिला सम्मान
-भारत एक्सप्रेस
अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…
UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…
FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…
कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…
महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…