देश

वक्फ संशोधित कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई शुरू, सीजेआई ने दो अहम सवाल उठाए

सुप्रीम कोर्ट में वक्फ संशोधित कानून के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई जारी है. इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ कर रही है. अदालत ने याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान दो अहम सवाल उठाए हैं. पहला यह कि क्या इन याचिकाओं की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में की जाए या फिर इसे उच्च न्यायालय को सौंप दिया जाए, और दूसरा यह कि याचिकाकर्ता किस बिंदु पर बहस करना चाहते हैं.

सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने वक्फ संशोधित कानून पर अपने विचार प्रस्तुत किए. उन्होंने कहा कि इस्लाम में विरासत मौत के बाद लागू होती है, लेकिन नए कानून ने पहले ही इस पर हस्तक्षेप किया है. सिब्बल ने यह भी कहा कि नए कानून के तहत जिन संपत्तियों को वक्फ के रूप में पहचाना गया है, उन्हें अब वक्फ नहीं माना जाएगा, जो कि उनके अनुसार असंवैधानिक है.

सिब्बल ने मामले में राम जन्मभूमि के फैसले का हवाला भी दिया और कहा कि यह पूरी तरह से सरकारी टेकओवर का मामला है, जो संविधान के अनुच्छेद 25 और अनुच्छेद 26 का उल्लंघन करता है. सिब्बल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार द्वारा वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में हस्तक्षेप किया जा रहा है, जो धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन है.

सीजेआई ने उठाए प्राचीन स्मारकों के मुद्दे

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने सिब्बल से पूछा कि पंजीकरण में क्या समस्या है? सिब्बल ने कहा कि वे नहीं चाहते कि वक्फ संपत्तियों को सरकारी हस्तक्षेप के बिना समाप्त किया जाए. इस पर सीजेआई ने कहा कि हिंदू धर्म के मामलों में भी सरकार ने कानून बनाए हैं और अनुच्छेद 26 धर्मनिरपेक्ष है, जो सभी धर्मों पर लागू होता है.

इसके अलावा, सीजेआई ने यह भी कहा कि जामा मस्जिद जैसे प्राचीन स्मारकों को संरक्षित किया जाएगा, और वक्फ के बाद ऐतिहासिक इमारतें ASI के तहत संरक्षित की जा सकती हैं.

सिख नेता भी वक्फ कानून के खिलाफ

इस मामले में सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग ही नहीं, बल्कि सिख समुदाय के सदस्य भी इस वक्फ संशोधित कानून के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं. सिख नेता दया सिंह ने भी वक्फ कानून के खिलाफ याचिका दायर की है. याचिका में कहा गया है कि गैर-मुस्लिमों को वक्फ में दान से रोकना संपत्ति पर उनके अधिकार और धार्मिक अभिव्यक्ति के खिलाफ है, और यह संविधान द्वारा दी गई स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है.

सुप्रीम कोर्ट में कुल 73 याचिकाएं दायर

अब तक वक्फ कानून के खिलाफ कुल 73 याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं. इनमें से कई प्रमुख वकील और नेता इस मामले में पक्षकार बने हुए हैं. इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में अब भी कई अहम सवालों का जवाब मिलना बाकी है.

सुनवाई के अगले कदम

सीजेआई संजीव खन्ना ने स्पष्ट किया कि कोर्ट इस मामले में जल्द ही अंतिम फैसला करेगा, और सभी पक्षों से अपनी-अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि अदालत इस मामले को उच्च न्यायालय को सौंपेगी या सुप्रीम कोर्ट में ही आगे बढ़ाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Waqf Act Amendments पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगा जवाब; 17 अप्रैल को फिर होगी सुनवाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

तराली प्रोजेक्ट की लागत घटाने के दावों को अदाणी ग्रुप ने किया खारिज, बताया- 56.75 करोड़ रुपये सिर्फ साइट सर्वे का खर्च

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने तराली पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट की लागत कम दिखाने के…

5 hours ago

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

5 hours ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

6 hours ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

7 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

8 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

8 hours ago