देश

अरविंद केजरीवाल की AAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग ने TMC-NCP से छीना स्टेटस

Aam Aadmi Party: केंद्रीय चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (AAP) को राष्ट्रीय दल का दर्जा दे दिया है. आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू है. वहीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार को तगड़ा झटका लगा है. टीएमसी (TMC) और एनसीपी (NCP) का राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा छिन गया है. साथ ही सीपीआई का राष्ट्रीय स्तर का दर्जा भी छिन गया है.

एक राजनीतिक दल को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्राप्त करने के लिए, चार या अधिक राज्यों में एक मान्यता प्राप्त राज्य पार्टी होना चाहिए या लोकसभा में 2% सीटें होनी चाहिए. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) को भी नागालैंड में राज्य स्तर की पार्टी का दर्जा मिला है. शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) और ममता बनर्जी की तृणमूल को क्षेत्रीय पार्टी का दर्जा दिया गया है. वहीं भाकपा को भी चुनाव आयोग ने क्षेत्रीय दल का दर्जा दिया है. देश में इस वक्त छह राष्ट्रीय दल हैं – कांग्रेस, भाजपा, सीपीएम, बहुजन समाज पार्टी, नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और आम आदमी पार्टी.

सीएम केजरीवाल ने किया ट्वीट

लोकसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने से अरविंद केजरीवाल एंड टीम काफी उत्साहित है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी को राष्ट्रीय दल का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने ट्वीट किया, “इतने कम समय में राष्ट्रीय पार्टी? ये किसी चमत्कार से कम नहीं. सबको बहुत बहुत बधाई देश के करोड़ों लोगों ने हमें यहाँ तक पहुंचाया. लोगों को हमसे बहुत उम्मीद है. आज लोगों ने हमें ये बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी दी है हे प्रभु, हमें आशीर्वाद दो कि हम ये ज़िम्मेदारी अच्छे से पूरी करें.”

वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने कहा, “सिर्फ़ 10 साल में सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने वो कर दिखाया जो बड़ी पार्टियों को करने में दशकों लग गए. हर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता जिसने इस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया, सत्ता की लाठियों, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना किया, उन सबको सलाम.”
– भारत एक्सप्रेस
कमल तिवारी

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

16 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

36 minutes ago