देश

UP News: गैंगरेप के आरोपी की मां का बयान लेने पहुंचे दारोगा पर छेड़छाड़ का आरोप, गुस्से में ग्रामीणों ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज

Ayodhya: उत्तर प्रदेश (UP) के अयोध्या (Ayodhya) जनपद से खाकी को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां एक गैंगरेप मामले में फरार आरोपी की मां का बयान लेने पहुंचे दारोगा ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. इसके बाद ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया. इस मामले में मुदकमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को सस्पेंड कर दिया गया है.

मामला अयोध्या के एक गांव का है जहां अगस्त 2022 में एक गैंगरेप का मामला सामने आया था. इस मामले में आरोपी फरार है. इस बीच, रविवार को आरोपित की मां (46) से दारोगा केपी यादव सादी वर्दी में बयान दर्ज करने के लिए पहुंचे थे. पीड़ित महिला के परिजनों ने बताया कि फरार आरोपी के बारे में पूछताछ करने के लिए दारोगा अकेले में बयान दर्ज कर रहे थे, कि तभी महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए.

ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई की

महिला ने आरोप लगाया कि दारोगा ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने दारोगा की जमकर पिटाई की. मामले की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और दारोगा को लेकर अस्पताल गई जहां आरोपी का मेडिकल कराया गया है. इस मामले में आरोपी दारोगा केपी यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

हालांकि इस बात पर भी ग्रामीणों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं कि दारोगा पुलिस की वर्दी में क्यों नहीं आया था और किसी महिला पुलिसकर्मी को साथ में क्यों नहीं लाया गया था. ग्रामीणों का आरोप है कि उसकी मंशा पहले से ही खराब थी.

पढ़े इसे भी- UP Politics: देवर-भाभी के विवाद में पिस गया पति-पत्नी का रिश्ता, जानें क्यों तलाक की दहलीज पर पहुंचा राजा भैया और भानवी का 28 साल का पुराना रिश्ता

पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि 9 अप्रैल को एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि थाना इनायतनगर में तैनात एक उपनिरीक्षक द्वारा उसके साथ ग़लत हरकत की गई है. इसके बाद तत्काल अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपित दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है. हालांकि दरोगा के सादी वर्दी में पीड़िता के पास जाने और साथ में किसी महिला पुलिसकर्मी के न होने के सवाल पर पुलिस अधीक्षक ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

42 minutes ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

1 hour ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

2 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

2 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

2 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

2 hours ago