देश

ECI On Priyank Kharge: पीएम मोदी के खिलाफ ‘नालायक’ वाले बयान पर EC सख्त, मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे को थमाया नोटिस

ECI Notices To Priyank Kharge: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक से विधायक प्रियांक खड़गे के पीएम मोदी के खिलाफ इस्तेमाल किए गए एक अपमानजनक शब्द को लेकर अब निर्वाचन आयोग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस थमाया है. उनके इस बयान को लेकर भाजपा ने आयोग में इसकी शिकायत की थी. वहीं आज बुधवार 3 मई को दिए इस नोटिस में निर्वाचन आयोग ने उनके इस बयान को लेकर कहा है कि प्रथम दृष्टया यह आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन है.

नालायाक को लेकर थमाया नोटिस

प्रियांक खड़गे ने पिछले दिनों अपनी एक चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी के लिए ‘नालायक’ शब्द का इस्तेमाल किया था. कर्नाटक विधानसभा चुनावों को लेकर दिए उनके इस बयान के बाद से ही भाजपा उन पर लगातार हमलावर है. वहीं अब निर्वाचन आयोग ने भी उन्हें नोटिस थमाते हुए जवाब देने को कहा है. कलबुर्गी जिले के चित्तापुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक प्रियांक खड़गे इस बार भी इसी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. बता दे कि कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को चुनाव होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी.

4 मई शाम 5 बजे तक मांगा जवाब

पीएम नरेंद्र मोदी पर दिए गए ‘नालायक वाले’ बयान पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने प्रियांक खड़गे को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए? वहीं आयोग ने 4 मई को शाम 5 बजे तक उनसे जवाब देने को कहा है. बीजेपी ने प्रियांक के खिलाफ इसे लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी. वहीं कांग्रेस का कहना था कि प्रियांक ने ऐसी टिप्पणी कभी नहीं की.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections: भाजपा छोड़ चुके हैं जगदीश शेट्टार, लेकिन दफ्तर में अब भी लगी हैं पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा

प्रियांक ने पीएम को लेकर दिया था यह बयान

प्रियंक खड़गे ने कर्नाटक में एक चुनावी सभा में पीएम मोदी को लेकर कहा था कि, ”जब आप गुलबर्गा आए तो बंजारा समुदाय के लोगों को क्या बताया था. ‘डरिये मत. बंजारा का एक बेटा दिल्ली में बैठा है, लेकिन अगर दिल्ली में एक नालायक बेटा बैठा है तो आप परिवार कैसे चला सकते है?”

वहीं चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने पर भाजपा विधायक बसनगौड़ा आर पाटिल (यतनाल) को भी कारण बताओ नोटिस दिया है.

Rohit Rai

Recent Posts

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

2 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

4 minutes ago

नीम करौली बाबा का आशीर्वाद, ‘हनुमान अंश’ और भारत एक्सप्रेस का साथ, फिर रचा गया इतिहास

हनुमान अंश की सफलता के पीछे की अनकही कहानी. लंदन से आए सीएमडी उपेंद्र राय…

10 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

30 minutes ago

दिल्ली में जुटेंगे BRICS देशों के संसदीय नेता, जन-केंद्रित विकास से AI तक के मुद्दों पर होगा मंथन

भारत 26 और 27 अक्टूबर को 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच की मेजबानी करेगा. नई दिल्ली…

42 minutes ago

महाराष्ट्र में अवैध अंडाणु तस्करी का पर्दाफाश; ED की ठाणे, बारामती और नासिक में छापेमारी

महाराष्ट्र में गरीब महिलाओं को लालच देकर अवैध अंडाणु दान कराने वाले रैकेट पर ED…

43 minutes ago