Photo- Punjab Kings (@PunjabKingsIPL)/Twitter
MI vs PBKS, IPL 2023: टूर्नामेंट में आज डबल हेडर का दिन था. मगर सीएसके और लखनऊ के बीच खेला गया पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. अब दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में खेला जा रहा है. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने गेंदबाजी चुनी. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन की शानदार पारी के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया.
लिविंगस्टन-जितेश की तूफानी पार्टनरशिप
पंजाब ने इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी की और मुंबई के गेंदबाजों की खूब धुनाई की. लियाम लिविंगस्टोन ने 82 रन बनाए, उन्होंने जितेश शर्मा के साथ 119 रन की साझेदारी की. जितेश 27 गेंद में 49 रन के स्कोर पर नॉटआउट रहे. मुंबई से पीयूष चावला ने 2 विकेट लिए. अरशद खान को भी एक विकेट मिला.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
MI: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, ईशान किशन (WK), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और आकाश मधवाल.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : सूर्यकुमार यादव, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और अर्जुन तेंदुलकर.
PBKS: शिखर धवन (C), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (WK), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह.
इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन.
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…
India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…
पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…
मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…
France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…