देश

ED Day 2026: 1 मई को भारत मंडपम में मनेगा ED का स्‍थापना दिवस, वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी करेंगे शिरकत

ED Day 2026: प्रवर्तन निदेशालय (ED) 1 मई 2026 को अपना ‘प्रवर्तन दिवस समारोह’ (ED Day) आयोजित करने जा रहा है. यह भव्य कार्यक्रम नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम के सभागार हॉल संख्या 1 में सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शामिल होंगे. भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं.

समारोह में शिरकत करेंगी ये हस्तियां

नाम पद/भूमिका
पंकज चौधरी वित्त राज्य मंत्री, भारत सरकार (मुख्य अतिथि)
राहुल नवीन निदेशक, प्रवर्तन निदेशालय (ED)
अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार (विशेष संबोधन)
उपेन्द्र राय भारत एक्सप्रेस के एडिटर-इन-चीफ

* कार्यक्रम का प्रबंधन उपनिदेशक स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है.

जयपुर में आंचलिक कार्यालय का उद्घाटन होगा

इस अवसर पर प्रवर्तन निदेशालय के जयपुर आंचलिक कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन भी किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान विभाग की वार्षिक रिपोर्ट, लीगल बुलेटिन और ‘प्रवर्तन संदेश’ के 10वें एडीशन का विमोचन भी मुख्य अतिथि द्वारा किया जाएगा. इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा.

‘प्रवर्तन दिवस समारोह’ के कार्यक्रम और प्रस्तुतियां

‘प्रवर्तन दिवस समारोह’ की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ होगी. कार्यक्रम में प्रवर्तन निदेशालय की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष वीडियो का प्रदर्शन भी किया जाएगा. इसके अलावा भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भी सभा को संबोधित करेंगे. समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ होगा.

Bharat Express Desk

Recent Posts

महोबा में तालिबानी दरिंदगी! शराब ठेके के बाहर युवक को जानवरों की तरह पीटा, कलेजा कंपा देगा VIDEO

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरत सागर स्थित देशी शराब ठेके के पास अराजकतत्वों की…

6 minutes ago

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

50 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

1 hour ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

2 hours ago