देश

Land For Job Scam: गाजियाबाद में लालू के समधी के घर चली 16 घंटे रेड, तीन बॉक्स में दस्तावेज ले गई ईडी

Land For Job Scam: गाजियाबाद में लालू यादव के समधी जितेंद्र यादव के घर ईडी की जांच 16 घंटे तक चली. शुक्रवार सुबह 8 बजे शुरू हुई जांच-पड़ताल रात 12 बजे जाकर पूरी हुई. ईडी टीम तीन बड़े बॉक्स में डॉक्यूमेंट्स भरकर अपने साथ ले गई है. हालांकि ईडी ने अभी तक इस कारवाई को लेकर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

सूत्रों ने बताया कि ईडी टीम को जितेंद्र यादव के घर से कुछ संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं. इनके संबंध में परिवार के सदस्यों से पूछताछ चल रही है. कहा जा रहा है कि टीम को कुछ संदिग्ध हाथ लगा है.

गौरतलब है कि बिहार में लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में हुए लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े मामले में अब उनके करीबियों के यहां ईडी की कार्रवाई चल रही है. गाजियाबाद के आरडीसी राजनगर में लालू के समधी जितेंद्र यादव रहते हैं. ईडी की टीम तीन गाड़ियों में शुक्रवार सुबह 8 बजे जितेंद्र यादव के आवास पर पहुंची थी. ईडी की टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन अपने कब्जे में लिए थे.

लालू यादव के चौथे नंबर की बेटी रागिनी की शादी साल-2012 में जितेंद्र यादव के बेटे राहुल यादव से हुई थी. जितेंद्र यादव समाजवादी पार्टी के नेता हैं और पूर्व एमएलसी हैं. उनके बेटे राहुल यादव ने सपा के टिकट पर साल-2017 और 2022 का विधानसभा चुनाव बुलंदशहर जिले की सिकंदराबाद विधानसभा सीट से लड़ा था, लेकिन दोनों बार हार हुई.

ये भी पढ़ें: Land For Job Scam: लैंड फॉर जॉब स्कैम में ED की कार्रवाई, दिल्ली से बिहार तक लालू के ठिकानों पर पड़े छापे

विधानसभा चुनाव के वक्त दाखिल हलफनामे के मुताबिक, राहुल के पास करीब 25 करोड़ रुपए की संपत्ति है. राहुल गाजियाबाद में एक रेस्टोरेंट भी चलाते हैं, इसमें रागिनी भी उनका हाथ बंटाती हैं. करीब 5 साल पहले राहुल यादव के खाते से एक करोड़ रुपए राबड़ी देवी के खाते में ट्रांसफर हुए थे, उस वक्त भी उनसे एजेंसियों ने पूछताछ की थी.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

30 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

1 hour ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

3 hours ago