देश

Weather Update: यूपी-बिहार समेत दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम, जानिए किन राज्यों में होगी बारिश

Weather Update: उत्तर भारत के अधिकांश स्थानों पर भीषण गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है. मौसम ने तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है. बीते दिनों कुछ जगहों पर बारिश देखने को मिली. वहीं, कई जगहों पर भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही पूर्वी भारत के राज्यों में भी बारिश की संभावना है. ऐसे में 12 मार्च की रात से हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा सकता है.

दिल्ली की जलवायु

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक देखा जा सकता है. दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव हो सकता है. दिल्ली में 14 से 16 मार्च के बीच मौसम में बदलाव की संभावना है और बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- बीआरएस नेता के कविता ने महिला आरक्षण बिल की मांग को लेकर भूख हड़ताल की शुरू, कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल

उत्तर प्रदेश का मौसम

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान आज 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं, लखनऊ में आज आसमान साफ ​​रहने के आसार हैं. लखनऊ में 13 मार्च से आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- सत्ता के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को जेल भेजना, बच्चों के लिए स्कूल-कॉलेज खोलने से ज्यादा आसान- ED की गिरफ्तारी के बाद सिसोदिया ने लिखा खत

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिम बंगाल, तटीय ओडिशा, मणिपुर, त्रिपुरा में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. संभावना है कि इसे झारखंड, दक्षिण बिहार और अंडमान के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है.

Dimple Yadav

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

29 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago