प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में डीएमके महासचिव और जल संसाधन मंत्री दुरईमुरुगन के आवास पर दूसरे दिन भी छापेमारी शुरू कर दी है.
ईडी ने पहले दिन की तलाशी अभियान को देर रात 1:35 बजे समाप्त किया था. यह छापेमारी धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) और रेत खनन घोटाले से जुड़े मामले की जांच के तहत की जा रही है. दूसरे दिन की कार्रवाई सुबह से ही शुरू हो गई.
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में डीएमके मंत्री और वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगन के आवास पर 11 घंटे लंबी छापेमारी की. यह छापेमारी कथित धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले से जुड़ी जांच का हिस्सा बताई जा रही है.
ईडी की टीम ने सुबह से ही मंत्री दुरईमुरुगन के आवास पर तलाशी अभियान शुरू किया. सूत्रों के अनुसार, यह छापेमारी रेत खनन से जुड़े कथित घोटाले और अवैध लेनदेन से संबंधित है. छापेमारी के दौरान ईडी अधिकारियों ने कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की.
डीएमके ने इस छापेमारी को “राजनीतिक प्रतिशोध” करार दिया है. पार्टी ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करके विपक्षी दलों को निशाना बनाया जा रहा है. डीएमके प्रवक्ता ने कहा, “यह छापेमारी केंद्र सरकार की राजनीति प्रेरित कार्रवाई है. लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं.”
जानकारी के मुताबिक, ईडी यह जांच कर रही है कि क्या दुरईमुरुगन और उनके परिवार के सदस्यों ने कथित तौर पर रेत खनन से अवैध रूप से अर्जित धन को मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए सफेद किया है. इस मामले में पहले भी कई ठेकेदारों और अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी हो चुकी है.
ईडी की कार्रवाई के दौरान दुरईमुरुगन के आवास के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था. स्थानीय लोगों और मीडिया को घटनास्थल से दूर रखा गया.
सूत्रों के मुताबिक, ईडी अब जब्त किए गए दस्तावेजों की जांच करेगी और उनसे जुड़े अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब कर सकती है. फिलहाल दुरईमुरुगन या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…
IPL 2027 ट्रेडिंग विंडो में CSK और SRH ने बड़ा सौदा किया है. लियाम लिविंगस्टन…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन पैरा गेम्स के पदक विजेता खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनके…