देश

जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि है कि उन्हें आज कई रेल परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और तेलंगाना समेत देशभर में रेल कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. इसी कड़ी में सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई रेल परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास का सौभाग्य मिलेगा.”

कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

बता दें कि पीएम मोदी विभिन्न रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करने वाले हैं. क्षेत्र में कनेक्टिविटी को और बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में पीएम मोदी नए जम्मू रेलवे मंडल का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी तेलंगाना में चेरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन का उद्घाटन और ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल भवन का शिलान्यास भी करेंगे.

कुल 742.1 किलोमीटर लंबे पठानकोट-जम्मू-उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला, भोगपुर सिरवाल-पठानकोट, बटाला-पठानकोट और पठानकोट से जोगिंदर नगर खंड वाले जम्मू रेलवे मंडल के निर्माण से जम्मू-कश्मीर तथा आसपास के क्षेत्रों को काफी फायदा होगा. वहीं, लंबे समय से लंबित लोगों की आकांक्षाएं पूरी होंगी और भारत के अन्य हिस्सों के साथ कनेक्टिविटी बेहतर होगी. इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, बुनियादी ढांचे का विकास होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा.

यह भी पढ़ें-PM Modi Rally In Delhi: जापानी पार्क में हुई ‘परिवर्तन रैली’, बच्चों की बनाई पेटिंग देख PM ने उनसे किया ये वादा

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले के चेरलापल्ली स्थित नए टर्मिनल स्टेशन को करीब 413 करोड़ रुपये की लागत से दूसरे प्रवेश के प्रावधान के साथ एक नए कोचिंग टर्मिनल के रूप में विकसित किया गया है. उत्कृष्ट यात्री सुविधाओं से लैस पर्यावरण के अनुकूल यह टर्मिनल सिकंदराबाद, हैदराबाद और काचीगुडा में स्थित मौजूदा कोचिंग टर्मिनलों पर भीड़ को कम करेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी ईस्ट कोस्ट रेलवे के रायगढ़ रेलवे मंडल भवन का शिलान्यास करेंगे. इससे ओडिशा, आंध्र प्रदेश एवं आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और क्षेत्र का समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास संभव होगा.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

5 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

5 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

6 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

7 hours ago