देश

चिटफंड कंपनी से जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी, पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में मची खलबली

ED Raids: पंजाब, पश्चिम बंगाल में चिटफंड कंपनी जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पंजाब में 35 से ज्यादा जगहों पर चल रही है. पंजाब में पर्ल्स चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की यह कार्रवाई चल रही है. ईडी के अधिकारियों के अलावे सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी साथ में है.

लुधियाना में विकास पासी के सभी ठिकानों छापेमारी

लुधियाना में कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के सभी ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से अपनी खुद की कंपनी है. विकास पासी शहर के मशहूर कॉलोनाइजर है और जॉकी रियल एस्टेट में जाना-पहचाना चेहरा है.

पश्चिम बंगाल के बालीगंज में छापेमारी

ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के बालीगंज में गुरु सदय रोड़ स्थित एक बिजनेसमैन के यहां छापेमारी कर रही है. शेक्सपियर सरनी के जैसमीन टावर के तीसरी मंजिल पर एक कार्यालय की भी तलाशी ली रही है. 2014-15 में इस मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा था. जिसके आधार पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  ईडी द्वारा की जा रही इस छापेमारी के बाद पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली मची हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

‘इजरायल से बात करना गद्दारी नहीं’, PAK एक्सपर्ट की शहबाज शरीफ को सलाह… क्या मुस्लिमों को धोखा देगा पाकिस्तान?

Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…

7 minutes ago

नवरात्रि पर वैष्णो देवी जाने का बना रहे हैं प्लान? दिल्ली-कटरा वंदे भारत की टाइमिंग और किराया जान लें

अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…

29 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन मामले में पटियाला हाउस कोर्ट से 17 छात्रों और पत्रकारों को मिली जमानत

पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…

32 minutes ago