Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

चिटफंड कंपनी से जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी, पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में मची खलबली

ED Raids: पंजाब, पश्चिम बंगाल में चिटफंड कंपनी जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी चल रही है. पंजाब में पर्ल्स चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की यह कार्रवाई चल रही है.

ED

चिटफंड मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ED Raids: पंजाब, पश्चिम बंगाल में चिटफंड कंपनी जुड़े मामले में ईडी की 4 राज्यों में छापेमारी चल रही है. यह छापेमारी दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और पंजाब में 35 से ज्यादा जगहों पर चल रही है. पंजाब में पर्ल्स चिटफंड घोटाले से जुड़े मामले में ईडी की यह कार्रवाई चल रही है. ईडी के अधिकारियों के अलावे सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां भी साथ में है.

लुधियाना में विकास पासी के सभी ठिकानों छापेमारी

लुधियाना में कॉलोनाइजर और कारोबारी विकास पासी के सभी ठिकानों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है. विकास पासी की एप्पल हाइट्स नाम से अपनी खुद की कंपनी है. विकास पासी शहर के मशहूर कॉलोनाइजर है और जॉकी रियल एस्टेट में जाना-पहचाना चेहरा है.

पश्चिम बंगाल के बालीगंज में छापेमारी

ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के बालीगंज में गुरु सदय रोड़ स्थित एक बिजनेसमैन के यहां छापेमारी कर रही है. शेक्सपियर सरनी के जैसमीन टावर के तीसरी मंजिल पर एक कार्यालय की भी तलाशी ली रही है. 2014-15 में इस मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा था. जिसके आधार पर ईडी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.  ईडी द्वारा की जा रही इस छापेमारी के बाद पंजाब के रियल एस्टेट सेक्टर में खलबली मची हुई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital