देश

घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी का मामला: ED ने दिल्ली-एनसीआर, मुंबई में जेपी समूह की कंपनियों पर की छापेमारी, बरामद हुई नकदी

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के एक मामले में दिल्ली और मुंबई सहित चार शहरों में जेपी समूह की कंपनियों और उनके प्रवर्तकों/निदेशकों के परिसरों पर छापेमारी की.

केंद्रीय एजेंसी ने रविवार शाम में एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसने दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में 15 स्थानों पर 23 मई को छापेमारी की. इस दौरान कई वित्तीय कागजात, डिजिटल डिवाइस और अचल संपत्तियों के कागजात बरामद हुए, जो इन कंपनियों के प्रवर्तकों, उनके परिवार के सदस्यों और समूह की कंपनियों के नाम पर हैं. इसके अलावा 1.70 करोड़ रुपए की नकदी भी बरामद हुई है.

यह कार्रवाई समूह की कंपनियों जेपी इंफ्राटेक, जयप्रकाश एसोसिएट्स (जेएएल) और अन्य के खिलाफ धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में की गई है.

चारों शहरों में जेएएल और संबंधित कंपनियों के परिसरों के अलावा उनके प्रवर्तकों/निदेशकों के घरों तथा कार्यालयों की भी तलाशी ली गई. कुछ ऐसी कंपनियों पर भी छापेमारी की गई, जिनके जेएएल के साथ कारोबारी रिश्ते हैं. इनमें गौरसंस इंडिया, गुलशन होम्ज और महागुन रियल एस्टेट शामिल हैं.

जेएएल, जेपी इंफ्राटेक (जेआईएल) और सहयोगी कंपनियों और उनके प्रवर्तकों/निदेशकों के खिलाफ दिल्ली की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) तथा उत्तर प्रदेश पुलिस ने आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज किए थे. इन्हीं एफआईआर को आधार बनाकर ईडी ने जांच शुरू की थी.

इन कंपनियों पर आरोप है कि उन्होंने जेपी विशटाउन (जेआईएल) और जेपी ग्रीन्स (जेएएल) के प्रोजेक्ट में निवेश के लिए घर खरीदने वालों को आकर्षित करने के लिए बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की. ईडी ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

ये भी पढ़ें- Jyoti Malhotra की ISI से जुड़ी चैट उजागर, देश के 15 राज्यों में संवेदनशील जगहों के वीडियो बनाकर PAK पहुंचाईं, NIA-IB कर रहीं पूछताछ

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

15 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

25 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

35 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

44 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

45 minutes ago