Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jyoti Malhotra की ISI से जुड़ी चैट उजागर, देश के 15 राज्यों में संवेदनशील जगहों के वीडियो बनाकर PAK पहुंचाईं, NIA-IB कर रहीं पूछताछ

Jyoti Spy Case: ज्योति को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में हिसार में हिरासत में लिया गया है. फॉरेंसिक जांच में उसकी ISI से जुड़ी चैट्स मिलीं. कई राज्यों की पुलिस पूछताछ करेगी. NIA और IB भी जांच में शामिल.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

न्यूज रिपोर्ट: आदित्य द्विवेदी


हिसार, 25 मई 2025: हरियाणा के हिसार में हिरासत में ली गई ज्योति मल्‍होत्रा के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक लैब ने उसके मोबाइल से डिलीट किए गए डेटा को रिकवर किया, जिसमें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के एजेंट्स के साथ उसकी चैट्स सामने आई हैं.

ज्योति पर आरोप है कि उसने देश के 15 राज्यों में संवेदनशील जगहों के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले और यह जानकारी ISI को दी.

जांच एजेंसियों ने पूछताछ का दायरा बढ़ाया

जांच में अब NIA, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और सेना की इंटेलिजेंस भी शामिल हो गई है. तीन राज्यों की पुलिस ज्योति से पूछताछ कर चुकी है, जबकि 12 अन्य राज्यों की टीमें तैयार हैं. हरियाणा पुलिस के मुताबिक, ज्योति की कस्टडी सोमवार को खत्म हो रही है, लेकिन पूछताछ का दायरा अब और बड़ा हो गया है.

सूत्रों के अनुसार, ज्योति ने कई संवेदनशील स्थानों की जानकारी दुश्मन देश को पहुंचाई, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है.

Jyoti Malhotra

विशेषज्ञों की युवाओं को सतर्क रहने की सलाह

रिटायर्ड आईपीएस एल.एन. राव ने बताया कि उनके कार्यकाल में भी ऐसे मामले सामने आए, जहां दुश्मन देश लालच देकर भारतीय नागरिकों का इस्तेमाल करते थे. उन्होंने कहा, “जासूस हमारी सेना की रणनीतिक तैयारियों को भांपने की कोशिश करते हैं.” वहीं, रिटायर्ड मेजर जनरल जे.के. बंसल ने युवाओं को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा, “कोई भी लालच या प्यार का झांसा देकर आपको फंसा रहा है, तो वह देश को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रहा है.”

यह भी पढ़िए: PAK के लिए जासूसी करते पकड़ी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ने प्रयागराज महाकुंभ में भी शूट किए थे वीडियो, यूपी के कई मंदिरों की सूचनाएं जुटाई थी

Jyoti Malhotra

पाकिस्‍तान से जुड़े जासूसी रैकेट की आशंका

ज्योति की गिरफ्तारी ने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या ज्योति अकेली इस नेटवर्क का हिस्सा थी, या इसके पीछे कोई बड़ा जासूसी रैकेट काम कर रहा है. हाल ही में गुजरात-पाकिस्तान बॉर्डर पर एक जासूस को BSF ने मार गिराया था, जो चेतावनी के बाद भी नहीं रुका. इस मामले में जांच तेज कर दी गई है.

यह भी पढ़िए: डायरी में छिपे जज़्बात या जासूसी का जाल? यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के ‘क्रेजी एंड कलरफुल’ PAK प्रेम ने खोले खुफिया खतरे के दरवाज़े



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital