बेटिंग ऐप स्कैम में फंसे कई सेलिब्रिटीज.
सट्टेबाज़ी ऐप घोटाले की गूंज अब तेलुगु और साउथ सिनेमा की बड़ी हस्तियों तक पहुंच गई है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा, राना दग्गुबाती, मंजू लक्ष्मी, प्रकाश राज, फिल्म एक्ट्रेल निधि अग्रवाल, अनाया नागल्ला, और श्रीमुखी समेत कुल 29 सेलिब्रिटीज़ के खिलाफ केस दर्ज किया है.
Betting App को प्रमोट करने का आरोप
ED की यह कार्रवाई हैदराबाद साइबराबाद पुलिस की FIR पर आधारित है, जिसमें इन सेलिब्रिटीज़ पर अलग-अलग सट्टेबाज़ी ऐप को प्रमोट करने का आरोप है. बताया जा रहा है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाज़ी और मनी लॉन्ड्रिंग जैसे गैरकानूनी कामों में हो रहा था.
इन फिल्मी हस्तियों पर आरोप है कि इन्होंने सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर सट्टेबाज़ी ऐप्स (Betting App) का प्रचार किया, जिससे लाखों यूज़र्स को इस घोटाले में जोड़ने में मदद मिली. शुरुआती जांच में पता चला है कि इन सितारों को प्रमोशन के लिए बड़ी रकम भी दी गई थी.
यह भी पढ़ें- Trump Assassination Attempt: डोनाल्ड ट्रंप पर हमले के मामले में सीक्रेट सर्विस के 6 एजेंट्स को किया गया सस्पेंड
ED की टीम अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इन सेलिब्रिटीज़ को सिर्फ प्रमोशन के पैसे मिले या फिर इनके खाते में घोटाले से कमाई गई रकम भी पहुंची. इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि प्रमोशन के दौरान क्या इन्हें इस घोटाले की असली सच्चाई का अंदाज़ा था या नहीं.
ईडी ने भेजा नोटिस
फिलहाल ED ने इन सभी कलाकारों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कई बड़े सितारों से पूछताछ हो सकती है और इस घोटाले की परतें और खुल सकती हैं.
इस कार्रवाई के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है, क्योंकि ये चेहरे सिर्फ तेलुगु सिनेमा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे साउथ और हिंदी सिनेमा में भी इनकी अच्छी खासी फॉलोइंग है. अब देखना होगा कि जांच में आगे क्या खुलासे होते हैं और किन सितारों की मुश्किलें और बढ़ती हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



