Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी की छापेमारी

आरजेडी नेता आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी 16 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जो 85 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है.

Prashant Rai Edited by Prashant Rai

आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता सहित अन्य के यहां ईडी 16 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. यह छापेमारी बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और कोलकाता में चल रही है. यह मामला बैंक लोन से जुड़ा हुआ है. वैशाली शहरी कॉरपोरेशन बैंक के प्रोमोटर सहित बैंक से जुड़े चेयरमैन, सीएमडी, सीईओ सहित अन्य अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है.

ईडी की टीम आज सुबह आलोक कुमार मेहता के राजधानी पटना स्थित आवास पर पहुची और यहां छापेमारी कर रही है. छापेमारी के दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है. ईडी करीब 85 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़े मामले में आलोक मेहता सहित अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत ईडी यह कार्रवाई कर रही है. आलोक मेहता पर आरोप है कि बैंक में फर्जी तरीके से लोन अकाउंट खोलकर करोड़ों रुपये का घोटाला किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital