प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार के मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर रेड डाली. मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर छापेमारी की जा रही है. ईडी की ओर से यह कार्रवाई कथित कस्टम ड्यूटी के उल्लंघन से जुड़े मामले में की जा रही है. ईडी की जांच कस्टम विभाग के चेन्नई कार्यालय द्वारा शुरू की गई थी, जिसमें मंत्री के बेटे पी. हर्षा रेड्डी के दो लग्जरी घड़ियों की खरीद के संबंध में संज्ञान लिया गया था. ये घड़ियां 1.7 करोड़ रुपये की थीं और कस्टम विभाग ने हर्षा रेड्डी को इस मामले में समन जारी किया था.
कस्टम विभाग की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन महंगी घड़ियों को हांगकांग से सिंगापुर तस्करी कर पहुंचाया था. जब एक डीलर सिंगापुर से लौट रहा था, तब कस्टम विभाग ने इन घड़ियों को जब्त कर लिया. जब्त घड़ियों में एक पैटेक फिलिप 5740 और एक बरेगेट 2759 शामिल हैं.
ईडी की जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि इन घड़ियों की खरीद के लिए क्रिप्टोकरेंसी और हवाला का इस्तेमाल किया गया था. ईडी जांच में इस बात की जानकारी मिली.
इस बीच, ईडी की ओर से की जा रही इस छापेमारी के दौरान घर के अंदर और बाहर किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई है. मुख्य दरवाजे को भी बंद कर दिया गया है. दरवाजे के बाहर मीडिया कर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ है. छापेमारी को लेकर ईडी के अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई जानकारी साझा नहीं की गई है, और न ही मंत्री या उनके परिजनों की कोई प्रतिक्रिया सामने आई है.
मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज होने की भी संभावना जताई जा रही है. कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार पर ईडी-सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाती रही है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पार्टी ने ईडी सीबीआई पर भाजपा के लिए चंदे जुटाने तक का आरोप लगाया था. तब पीएम ने भी कांग्रेस को उसका इतिहास याद दिलाते हुए कहा था कि ये एजेंसियां तो आपके हाथों की कठपुतली थीं फिर आप चुनाव क्यों हारे.
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…
गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को गांधीनगर में ₹1,024 करोड़ के 30 प्रोजेक्ट्स का…
अंबाला में गृह मंत्री अमित शाह ने 'आजादी की पहली लड़ाई के शहीद स्मारक' का…
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…