देश

नौसेना ने अरब सागर में 11 समुद्री लुटेरों से 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई, 36 घंटे में दूसरा ऑपरेशन

Indian Navy Rescues 19 Pak Sailors: भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़े मिशन को अंजाम दिया है. जानकारी के अनुसार सोमालिया के पूर्वी तट के पास से सोमवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों की जान बचाई गई. इस ऑपरेशन को भारतीय नौसेना ने अंजाम दिया. इसके बाद नौसेना ने INS सुमित्रा को पाकिस्तानी नाविकों को बचाने के लिए रवाना किया. बता दें कि पिछले 36 घंटे में यह दूसरा मौका है जब भारत ने समुद्री लुटेरों के खिलाफ अपना युद्धपोत भेजा.

यह भी पढ़ेंः अब तक तीन बार प्रधानमंत्री भी पेश कर चुके हैं बजट, जानें उनके नाम और वजह

बता दें कि इससे पहले भारत ने ईरान के फिशिंग वैसेल एफवी ईमान का रेस्क्यू किया था। यह अभियान रविवार को चलाया गया था. फिशिंग वैसेल एफवी ईमान पर 17 ईरानी क्रू मेंबर्स सवार थे. दोनों ऑपरेशन कोच्चि से 1574 किलोमीटर दूर चलाए गए थे.

गौरतलब है इजराइल-हमास युद्ध के चलते सोमालिया और यमन के समुद्री लुटेरे लगातार मालवाहक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. अरब सागर में लुटेरों के हमले का यह छठा मामला है. इस घटना से 15 दिन पहले ही भारतीय नौसेना के आईएनएस सुमित्रा ने ईरानी जहाज को बचाया था. सोमवार को भी ईरान के जहाज अल नाएमी को समुद्री लुटेरों ने हमला कर दिया था.

यह भी पढ़ेंः Omar Ahmed Ilyasi: प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर इमाम उमर अहमद इलियासी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, मिल रहीं धमकियां

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago