देश

Eid-2024: इन राज्यों में आज मनाई जा रही है ईद, पूरे भारत में कल होगा सेलिब्रेशन, ये वजह आई सामने

Eid-2024: पूरे देश के मुस्लिम समाज ईद (ईद उल फित्र) का त्योहार 11 अप्रैल 2024 यानी कल मनाने की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं भारत के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर आज ही ईद सेलिब्रेट की जा रही है. तो वहीं 11 अप्रैल को मुस्लिम समाज शव्वाल के महीने की शुरुआत से एक दिन पहले रमजान का 30वां और आखिरी रोजा रखेगा. इसको लेकर घर-घर में तैयारी जारी है. बाजारों में रौनक छाई हुई है. मुस्लिम इलाके रोशनी से जगमगा रहे हैं.

बता दें कि दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद के इमाम ने 9 अप्रैल को बयान जारी करते हुए बताया था कि शव्वाल का चांद आज नहीं हुआ. इसलिए देश भर में ईद गुरुवार को मनाई जाएगी लेकिन देश में केरल और लद्दाख राज्य ऐसे हैं जहां पर ईद आज यानी बुधवार को ही मनाई जा रही है. इसकी वजह ये है कि इन राज्यों में सऊदी अरब की तरह ही ईद मनाई जाती है.

हालांकि जम्मू कश्मीर में भी आज ही के दिन ईद मनाई जा रही है. इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केरल के कोझिकोड के मुख्य काजी सफीर सकाफी, काजी मोहम्मद कोया जमामुल लाइली और केरल के हलाल कमेटी के चेयरमैन एम. मोहम्मद मदनी ने ईद को लेकर घोषणा की है.

बता दें कि सुबह से ही इन राज्यों में ईद की रौनक दिखाई दे रही है. यहां मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जकात के तौर पर गरीबों को चावल के साथ ही रुपए भी बांटें हैं. वहीं लखनऊ की मरकजी चांद कमेटी और मुस्लिम धर्म गुरु ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने भी 11 अप्रैल को ही देश के तमाम हिस्सों में ईद मनाए जाने का ऐलान किया है क्योंकि 9 अप्रैल को चांद नहीं दिखा था.

ये भी पढ़ें- India Alliance: लखनऊ में सपा-कांग्रेस की जल्द होगी संयुक्त महारैली, नवरात्रि के दौरान पश्चिमी यूपी में होगी संयुक्त सभा, ये दिग्गज लेंगे हिस्सा

यहां कल ही दिख गया शव्वाल का चांद

बता दें कि कश्मीर में भी आज ही ईद का सेलिब्रेशन किया जा रहा है. हलाल कमेटी के हुजतौल इस्लाम आगा शेख रजा रिजवानी और तमाम सदस्यों ने 9 अप्रैल को ही ईद का चांद देखे जाने का दावा किया और इसी के बाद उन्होंने 10 अप्रैल को ही ईद का त्योहार मनाने की घोषणा की.

लद्दाख में जमीअत उल उलमा इसना अशरिया (कारगिल) ने ईद को लेकर घोषणा की है और कहा है कि 10 अप्रैल को ही ईद मनाई जाएगी तो वहीं कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम ने घोषणा की और कहा कि शव्वाल का चांद यहां पर देख लिया गया है. इसलिए ईद 10 को ही मनेगी. लद्दाख में बुधवार को सुबह 10 बजे ईद की नमाज अदा करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

9 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

21 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

36 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

59 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago