आस्था

नवरात्रि में जन्म लेने वालों का कैसा होता है स्वभाव, ये खासियतें बनाती हैं सबसे अलग

Navratri Born People: चैत्र नवरात्रि का त्योहार हिंदू धर्म में विश्वास रखने वालों के लिए बेहद खास होता है. इस दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की उपासना की जाती है. यही वजह है कि इस दौरान अधिकांश लोग सात्विक भोजन करते हैं. जिसकी वजह से घर-परिवार का वातावरण भी खुशहाल नजर आता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि में जन्म लेने वालों की खूबियां क्या-क्या होती हैं, स्वभाव क्या होते हैं और भविष्य कैसा होता है?

कैसा होता है नवरात्रि में जन्म लेने वालों का स्वभाव?

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के जानकारों की मानें तो नवरात्रि में जन्म लेने वाले अत्यधिक भाग्यशाली होते हैं. धर्म-शास्त्रों के जानकार भी इस बात पर जोर देकर कहते हैं, इस दौरान जन्म लेने वालों पर मां दुर्गा की विशेष कृपा रहती है. इसके अलावा नवरात्रि में जन्म लेने वाले स्वभाव से सकारात्मक होते हैं. ये स्वभाव से हंसमुख होने के साथ-साथ अपनी बातों के लोगों का दिल जीतने वाले भी माने जाते हैं. हालांकि, नवरात्रि में जन्म लेने वालों में कई बार एकांत में भी समय बिताने लगते हैं. ऐसे लोग कई बार लोगों से बहुत अधिक निकटता नहीं रखते, लेकिन जिस से भी एक बार जुड़ जाते हैं, उसके लिए हर संभव तैयार रहते हैं.

गजब की होती है बौद्धिक क्षमता

जिनका जन्म नवरात्रि (Navratri Born People) में होता है, वे बुद्धि के मामले में औरों से कहीं तेज होते हैं. ऐसे लोगों की बौद्धिक क्षमता दूसरों के अधिक होती है. ये करियर में भी ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं. शिक्षा के क्षेत्र में भी दिन-रात तरक्की करते हैं.

भाग्यशाली

नवरात्रि में जन्म लेने वाले किस्मत के धनी होते हैं. मगर, इसका मतलब यह नहीं है कि बिना मेहनत किए सबकुछ मिल जाता है. ऐसे लोग कम मेहनत में ही बड़ी सफलता प्राप्त करते हैं. भाग्य के मामले में ये दूसरों से कहीं आगे होते हैं. नवरात्रि में जन्म लेने वालों में सबसे बड़ी खासियत होती है कि ये कर्मठ होते है. यानी भाग्य से अधिक कर्म को महत्व देते हैं.

घर में सुख-समृद्धि

नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 स्वरूपों का पूजन किया जाता है. ऐसे में अगर इस दौरान किसी के घर कन्या का जन्म होता है तो उसके आगमन से घर-परिवार में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है. मां दुर्गा की कृपा से ऐसी कन्याएं जहां भी जाती हैं, वहां सौभाग्य और समृद्धि बढ़ने लगती है.

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरात्रि में शारीरिक संबंध बनाना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र-पुराण

यह भी पढ़ें: चैत्र नवरत्रि में रखते हैं व्रत तो भूलकर भी ना करें ये 5 गलतियां, नहीं मिलता है पूजा का फल

Dipesh Thakur

Recent Posts

बदायूं के दोहरे हत्याकांड में चार दोषियों की फांसी की सजा रद्द, जानिए हाईकोर्ट ने क्‍यों उनको किया बाइज्जत बरी

बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…

5 minutes ago

Ayodhya Leopard Fear: अयोध्या के इस इलाके में तेंदुए ने दहशत फैलाई, पिंजरे का चारा छोड़ बछड़े को बनाया शिकार

LEOPARD PANIC IN AYODHYA CANTT: रामनगरी अयोध्या से सटे कैंट (छावनी) इलाके में पिछले कई…

12 minutes ago

बिहार में बाढ़ का खतरा! गंडक समेत कई नदियां उफान पर, सीएम सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण

बिहार में गंडक समेत कई नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने…

24 minutes ago

लंगोटिया अंदाज, देसी ठहाके और पिछड़ों की आवाज, कैसे लालू यादव ने बिहार से दिल्ली तक की राजनीति बदल दी

लालू प्रसाद यादव ने भारतीय लोकतंत्र को देसी अंदाज और सामाजिक न्याय की भाषा दी.…

1 hour ago