देश

बुजुर्गों के करवा चौथ व्रत के Video Viral, पूर्व पोर्न स्टार Mia Khalifa के लिए रखा व्रत, हुई आलोचना

हाल ही में करवा चौथ (Karwa Chauth) का त्योहार संपन्न हुआ है. इस त्योहार में भारतीय विवाहित महिलाए (Married Women) अपने पतियों (Husbands) के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए उपवास (Fasting) रखती हैं. महिलाएं रात में चलनी के पार चांद और अपने पति को देखने के बाद दिनभर के लिए रखा गया व्रत तोड़ती हैं.

हालांकि इस बीच कुछ वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर सामने आए हैं, जिसने बवाल काट दिया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर 2 बुजुर्गों (Elderly Man) के वीडियो सामने आए हैं, जो महिलाओं की तरह सजधज कर करवा चौथ का व्रत रखा हुआ है, ऐसा लगता है.

वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए

एक तो बाकायदा शेरवानी में नजर आ रहे हैं. दोनों एक हाथ में चलनी लिए हुए हैं, जिसमें दीया जल रहा है और दूसरे हाथ में पूजा की सजी थाली पकड़े हुए हैं. फिर वे एक दीवार की तरफ मुड़ते हैं, उनके साथ कैमरा भी टर्न लेता है और दीवार पर जो तस्वीर नजर आती है, उसे देखने के बाद आपको ‘एकदम से वक्त बदल दिया, जज्बात बदल दिए’ वाली फिलिंग आएगी.

दरअसल दीवार पर चिपकाई गई तस्वीर इनकी पत्नी की नहीं, बल्कि पूर्व पोर्न फिल्म स्टार (Porn Star) मिया खलीफा (Mia Khalifa) का होता है. इन वीडियो ने सोशल मीडिया एक नई बहस को जन्म दे दिया है. तमाम लोगों ने इन बुजुर्गों की आलोचना की है.

इनमें से एक वीडियो को सोशल साइट एक्स पर X पर ‘गुरु जी’ नाम के एकाउंट ने पोस्ट किया है. वीडियो में दिखाया गया है कि पजामा-कुर्ता पहने एक बुजुर्ग एक हाथ में पूजा की थाल लिया है. उसके दूसरे हाथ में चलनी है, जिसमें दीया जल रहा है और वह दीवार पर लगी मिया खलीफा की तस्वीर को चलनी के इस पार से देख रहा है.

इस वीडियो पर किए गए कमेंट में एक यूजर ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ‘अफसोस की बात है कि इस तरह के खूबसूरत उत्सवों को केवल ध्यान खींचने की इच्छा से प्रेरित होकर भोग-विलास में बदल दिया गया है.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उनके पोते-पोतियों ने उन्हें कुछ लाइक और फॉलोवर्स के लिए ऐसा करने के लिए मजबूर किया होगा.’ कमेंट बॉक्स में कुछ लोगों ने बुजुर्ग को गालियां भी दी हैं, कुछ ने उन्हें ठरकी भी कहा है.

दूसरे वीडियो को किशन चौधरी नाम के एक वैरिफाइड एक्स यूजर ने शेयर किया है, जिसमें नजर आ रहा बुजुर्ग शेरवानी पहने नजर आ रहा है. ये बुजुर्ग मिया खलीफा की तस्वीर को पहले पानी पिलाता है. फिर उसकी आरती उतारता है और फिर हाथ से तस्वीर के होंठ को चूमता नजर आता है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago