Bihar News: नवरात्रि से पहले बिहार सरकार ने प्रदेश के निर्माण मजदूरों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विश्वकर्मा पूजा के मौके पर ऐलान किया कि राज्य के रजिस्टर्ड मजदूरों को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह राशि उनके बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की जाएगी जिससे उनका जीवन बेहतर हो सके और वे त्योहारों को सम्मान के साथ मना सके.
क्यों दी जा रही है मदद?
यह मदद वार्षिक वस्त्र सहायता योजना के तहत दी जा रही है. सरकार ने बताया कि कुल 16 लाख 4 हजार 929 मजदूरों को यह लाभ मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 802 करोड़ 46 लाख 45 हाजर रुपये की राशि जारी की है. यह योजना उन मजदूरों के लिए है जो बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े हुए हैं.
सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह योजना सिर्फ आर्थिक मदद नहीं है बल्कि सामाजिक और आर्थिक विकास की दिशा में एक कदम है. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के पोर्टल की भी शुरुआत की है जो युवाओं और श्रमिकों के लिए नई संभावनाएं खोलेगा.
आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) September 17, 2025
योजना का लाभ पाने के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
अगर आप भी निर्माण मजदूर हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बोर्ड में रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह प्रक्रिया ऑफलाइन होती है जिसमें आपको 90 दिनों के काम का प्रमाण देना होता है. रजिस्ट्रेशन के बाद आपको एक नंबर मिलेगा जिससे आप आधिकारिक वेबसाइट https://bocwscheme.bihar.gov.in/home पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें-Bihar Election: “सब्जी में नमक हूं”…चिराग पासवान का सीटों पर सियासी तड़का, NDA में खींचतान तेज
अगर आपका नाम सूची में हैं तो आपके खाते में पांच हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. यह योजना न सिर्फ मजदूरों को आर्थिक सहारा देती है बल्कि उन्हें सम्मान और सुरक्षा की भावना भी देती है. नवरात्रि से पहले यह पहल लाखों परिवारों के लिए खुशियों की सौगात बनकर आई है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



