देश

वोटिंग बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग का बड़ा कदम, राजकुमार राव को बनाया ‘नेशनल आइकॉन’

Election Commission: क्या आपने बॉलीवुड की वो न्यूटन फिल्म देखी है, जिसमें एक नक्सली इलाके में वोटिंग कराने के लिए एक चुनाव अधिकारी पूरी शिद्दत से काम करता नजर आ रहा था. अब उसी फिल्म के अभिनेता वोटिंग को लेकर रील से रियल में जागरूकता फैलाते नजर आएंगे. इसकी वजह यह है कि चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को चुनाव आयोग का नेशनल आईकॉन नियुक्त किया है.

बता दें कि 5 राज्यों यानी मध्य प्रदेश, छ्त्तीसगढ़, राजस्थान तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले चुनाव आयोग ने बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव को नेशनल आईकॉन नियुक्त किया है. राजकुमार राव ने ही न्यूटन फिल्म में चुनाव आयोग के अधिकारी का अभिनय किया था.

यह भी पढ़ें-MP Election: टिकट बंटवारे में ‘महाराज’ का जलवा, सिंधिया के 18 वफादारों को BJP ने दिए टिकट

वोटिंग बढ़ाने को लेकर किया फैसला

चुनाव आयोग के प्रमुख राजीव कुमार ने कहा है कि अभिनेता राजकुमार के जुड़ने से आने वाले 5 राज्यो में होने वाले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत जरूर बढ़ेगा. चुनाव आयोग द्वारा मिली इस सम्मानित जिम्मेदारी को लेकर एक्टर राजकुमार राव ने कहा है कि लोकतंत्र में वोट करने से बेहतर अनुभव कुछ नहीं हो सकता है. हमें यह सुनिश्चित करने होगा कि हम लोकतंत्र के त्योहार में अपना योगदान दें.

यह भी पढ़ें-UP Politics: अजय राय से जेल में नहीं मिलेंगे आजम खान, अखिलेश ने भी कांग्रेस पर साधा निशाना

पहले भी चुनाव आयोग कई हस्तियों को दे चुका है मान्यता

गौरतलब है कि मतदाताओं को चुनाव में भाग लेने और अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए चुनाव निकाय प्रमुख हस्तियों को ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ के रूप में नियुक्त करता है. इससे पहले, चुनाव आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी, आमिर खान और खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, एम एस धोनी और एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रीय आइकन के रूप में मान्यता दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

13 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

27 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

32 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

33 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

44 minutes ago