ICC World Cup 2023

World Cup 2023: विराट कोहली ने मां को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- उनको लगता है मैं 8-9 सालों से बीमार हूं

Virat Kohli: वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं भारतीय टीम अब तक खेले गए पांचों मुकाबले में जीत दर्ज की है. इन जीत में विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है. भारतीय टीम ने इस विश्व कप में अपना आखिरी मुकाबला धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता था. अब टीम को लीग मैच का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है.

विराट कोहली ने किया बड़ा खुलासा

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने मां के प्रति प्यार जताते हुए बड़ा खुलासा किया है. कोहली ने कहा कि उनकी मां की देखभाल करना उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है और उनकी मां की खुशी ही उनके लिए सबकुछ है. कोहली ने कहा कि, ‘मेरी मां को लगता है कि मैं 8-9 सालों से बीमार हूं और मैं ये बात उनसे छुपा रहा हूं. मैने अपनी फिटनेस पर ध्यान दिया है. मेरी मां रह रोज फोन करती हैं और खाने-पीने को लेकर पूछती हैं. वो कहती हैं कि मैं कमजोर दिखता हूं, लेकिन ये उनका आशीर्वाद है.’

कोहली ने मां के प्रति जताया प्यार

बता दें कि भारत के लिए विराट कोहली साल 208 से क्रिकेट खेल रहे हैं और वह भारतीय टीम के स्टार परफॉर्मर हैं. विराट कोहली का रिकॉर्ड क्रिकेट के हर प्रारूप में शानदार रहा है और क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं. क्रिकेट करियर को लेकर विराट कोहली ने कहा कि, ‘हमेशा से मुझे पता था कि मैं भारत के लिए शीर्ष स्तर पर क्रिकेट खेलूंगा.’ बता दें कि विराट कोहली का ऐसा सोचना सही साबित हुआ.

वर्ल्ड कप में कोहली का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का बल्ला खुब बोल रहा है. वो इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अब तक के खेले गए पांच मैचों में उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जमाया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में वो शतक से चूक गये थे. उन्होंने 95 रनों की शानदार पारी खेली थी. विराट कोहली वनडे में अब तक 48 शतक जमा चुके हैं. क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि कोहली इस टूर्नामेंट में शतक का फिप्टी जमाएंगे.

ये भी पढ़ें- AUS vs NED: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत, नीदरलैंड को 309 रनों के बड़े अंतर से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

5 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago