Ambedkar Controversy : Gwalior में Ambedkar की फोटो जलाने पर HC का बड़ा फैसला
ग्वालियर में रक्षक मोर्चा के नेता अनिल मिश्रा से जुड़े अंबेडकर पोस्टर जलाने के मामले में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने अहम आदेश दिया है। हाई कोर्ट ने अनिल मिश्रा को एक लाख रुपये के बांड पर जमानत देने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले में FIR दर्ज करना सही था, लेकिन आरोपी को कस्टडी में लेना उचित नहीं था...
Bhopal : Jabalpur Highway पर पहला हाईटेक प्रयोग, खुद कम होगी रफ्तार
भोपाल से जबलपुर तक बने नेशनल हाईवे-45 पर भारत का एक नया और अनोखा हाईटेक प्रयोग शुरू किया गया है. इसका मकसद सड़क हादसों को कम करना और जंगल में रहने वाले जानवरों की जान बचाना है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इस हाईवे को इस तरह तैयार किया है कि ड्राइवर को बिना किसी स्पीड ब्रेकर के ही पहले से सतर्क किया जा सके और गाड़ी की रफ्तार अपने आप कम हो जाए
Sheopur में कांग्रेस विधायक का अनोखा प्रदर्शन, 500 गोवंश लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट
आवार पशु आज के समय में किसानों और आम लोगों के लिए ऐसी समस्या बन गए हैं जिसका अंदाजा हम इस बात से लगा सकते हैं जिसका एक वाकया हमें मध्य प्रदेश से देखने को मिला है...अब आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हो गया जो इतना वायरल हो गया...
IAS Santosh Verma के बयान पर CM Mohan Yadav का बड़ा एक्शन
आईएएस अफसर संतोष वर्मा पिछले कई दिनों से अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए थे। उनके बयानों पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही थीं—कहीं लोग उन्हें सही ठहरा रहे थे, तो कहीं कड़ी आलोचना भी हो रही थी। लेकिन अब विवाद इतना बढ़ गया है कि सरकार को खुद इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा है...
Aman Khan बने Shubham Goswami ने 3 साल बाद की घर वापसी, फिर अपनाया Sanatan
हिंदू से मुस्लिम बने शुभम गोस्वामी ने तीन साल बाद दोबारा घर वापसी करते हुए पुनः सनातन धर्म अपना लिया। बताया जा रहा है कि शुभम ने मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी में भोपाल के प्रसिद्ध गुफा मंदिर में पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज़ों के साथ हिंदू धर्म में वापसी की। आज घर वापसी के बाद शुभम ने मंत्री विश्वास सारंग के प्रति आभार व्यक्त किया है। मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि प्रदेश में जबरन धर्म परिवर्तन और लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी हरकत करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
Ujjain में भव्य Shaurya Diwas कार्यक्रम, कार सेवकों का किया गया सम्मान
इतिहास के पन्नों में दर्ज 6 दिसंबर 1992 ( बानवे) की घटना को याद करते हुए, आज उज्जैन में 'शौर्य दिवस' धूमधाम से मनाया गया। यह दिन, जब लाखों कार सेवकों ने अयोध्या पहुँचकर बाबरी ढाँचे को ध्वस्त कर दिया था, आज 32 वर्ष पूरे कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में, इस वर्ष भी योगेश्वर टेकरी, क्षीरसागर में भव्य आयोजन किया गया, जहाँ 'जय जय श्री राम' के जयकारे गूंज उठे। इस अवसर पर अयोध्या आंदोलन के पाँच प्रमुख कार सेवकों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अशोक मंडलोई, सुरेंद्र मेहता सुमन, नंदकिशोर काला, राधेश्याम त्रिपाठी और नरेंद्र सांखला शामिल थे। यह सम्मान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की टेकरी शाखा के स्वयंसेवकों द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सुरेश चौहान, अनिल पांचाल, अशोक सुमन, हरिनारायण और राहुल वर्मा आदि ने स्वागत किया...
Transformer Burnt Again: 1 घंटे में जला नया Transformer , ग्रामीणों का फूटा जोरदार गुस्सा
शहडोल जिले के पपौंध क्षेत्र की ग्राम पंचायत विजयसोता के ग्रामीण पिछले चार महीनों से अंधेरे में जी रहे हैं। सरपंच के घर के पास लगा एकमात्र ट्रांसफार्मर 100 घरों को बिजली देता है, लेकिन उसकी लगातार खराबी ने पूरे गांव की जिंदगी ठप कर दी है। तीन दिन पहले लगाया गया नया ट्रांसफार्मर भी मात्र एक घंटे में जल गया, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। ग्राम पंचायत प्रमुख लालमन दहायत और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। भारत एक्सप्रेस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का ग्राउंड ज़ीरो से जायज़ा लिया।
Kuno Cheetah Project में नई उड़ान, चीतों की बढ़ी संख्या, देखिए Report
ग्वालियर–श्योपुर जिले के कूनो में चल रहे चीता प्रोजेक्ट ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। 17 सितंबर 2022 को नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़ा था। इसके बाद फरवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए। मध्य प्रदेश सरकार इस प्रोजेक्ट को पर्यटन और वन्यजीव संरक्षण, दोनों स्तरों पर लगातार बढ़ावा दे रही है। वहीं चीता दिवस के मौके पर कूनो में प्रोजेक्ट को नई गति देने के लिए आज तीन और चीतों को जंगल में छोड़ा गया। राज्य सरकार का दावा है कि मध्य प्रदेश अब ‘चीता प्रदेश’ के रूप में उभर रहा है और कूनो में चीतों की संख्या बढ़ना राज्य और देश दोनों के लिए गौरव की बात है...
PM FME Scheme में भ्रष्टाचार, बैंकों–दलालों की मिलीभगत ?
सरकार रोजगार बढ़ाने और छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बनाती है… लेकिन इन्हीं योजनाओं को जमीन पर उतारने वाले ही अब इनको भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहे हैं। पीएम–FME योजना में ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिलों में खेतों में सिर्फ टीन शेड लगाकर फर्जी यूनिटें खड़ी कर दी गईं। इन फर्जी यूनिटों पर करोड़ों के लोन और लाखों की सब्सिडी उठा ली गई। फर्जीवाड़ा केवल डेढ़ साल के भीतर हुआ। प्रदेशभर में 7000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1 लाख करोड़ से ज्यादा का लोन दिया गया, जिन पर 250 करोड़ रुपए से अधिक की सब्सिडी जारी हुई। लेकिन इन सब्सिडी वाली यूनिटों में बड़ी संख्या फर्जी बताई जा रही है। किराना और कपड़े की दुकानों के कोटेशन लगाकर यूनिटें दिखा दी गईं। बैंक अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत से लोन पास हो गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग से भी आवेदन शासन तक भेजे गए। ग्वालियर में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की उप संचालक एमपीएस बुंदेला ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है...
Vice president पद से इस्तीफे के बाद पहली बार दौरे पर Jagdeep dhankar
उपराष्ट्रपति पद से हटने के बाद जगदीप धनखड़ की पहली बार यात्रा





