देश

Elections 2023: एमपी में नरोत्तम मिश्रा ने किया भाजपा की सरकार बनने का दावा तो राजस्थान में गोविंद सिंह डोटासरा बोले जनता चाहती है कांग्रेस की सरकार दोबारा बने

Elections 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए गिनती आज सुबह 8 बजें से शुरु हो गई है. वहीं नतीजों से पहले राजनीतिक दलों द्वारा अपनी-अपनी जीत को लेकर बड़े दावे किए जा रहे हैं. मध्य प्रदेश में वोटों की गिनती पर बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने राज्य में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए कहा, “आशीर्वाद की बौछार होगी, चौतरफा कमल खिलेंगे. कांग्रेस ने अपनी 62 साल की राजनीति में लोगों को क्या दिया है?”

वहीं राज्य में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए पार्टी के नेता नेता जीतू पटवारी ने कहा, “कुशासन का अंत होने वाला है. भाजपा ने जिस प्रकार का तांडव लोकतंत्र की मर्यादा को तार-तार कर किया था, विधायकों की मंडी लगाई देश ने देखा है. इन सब परिस्थितियों के बाद लोगों ने महंगाई, बेरोजगारी, बिमारी का दर्द सहा है. इन्होंने जिस प्रकार का तांडव देश में मचाया है उसका अंत होने वाला है. कांग्रेस आने वाली है भाजपा जाने वाली है. हमारी 135 सीट से ऊपर आ रही है.”

एमपी में भाजपा सरकार बनाने जा रही है

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी मतगणना को लेकर कहा, “यह लोकतंत्र का महापर्व है और इस पर्व में जनता ने भागीदारी भी बढ़-चढ़ कर ली. मतदान ज्यादा हुआ है. भाजपा की सरकार बनने जा रही है. 125-150 सीटें जीतेंगे.”

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी डरी हुई है

छत्तीसगढ़ में अपनी पार्टी की जीत का दावा करते हुए छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, “कांग्रेस पार्टी डरी हुई है, घबराई हुई है. जब भी कांग्रेस हारने वाली होती है या हारती है थो आरोप लगाती है. कभी EVM पर सवाल उठाते हैं कभी संविधान बदलने की बात करते हैं, कभी कुछ और बात करते हैं, ये बताता है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने वाली है. वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता ने इन्हें रिजेक्ट कर दिया है.”

वहीं भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में स्पष्ट बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है इसमें कोई संदेह नहीं है.”

इसे भी पढ़ें: Election Results 2023 Live Updates: एमपी, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना चुनाव की मतगणना आज, थोड़ी देर में शुरू होगी गिनती

राजस्थान में मत की पेटी से नई सरकार

राजस्थान विधानसभा में वोटों की गिनती पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा, “थोड़ी देर बाद मत की पेटी से नई सरकार पैदा होना प्रारंभ हो जाएगी. मेरा दावा बरकार है. प्रचंड बहुमत से कुछ ही घंटो के बाद भाजपा की सरकार बनेगी.”

वहीं राज्य में विधानसभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, “राजस्थान के मतदाताओं ने पार्टी के सुशासन के कारण कांग्रेस उम्मीदवारों पर अपना पूरा विश्वास और समर्थन दिखाया है. कांग्रेस की गारंटी और 5 साल के काम के कारण जनता चाहती है कि यह सरकार दोबारा बने. हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे.”

तेलंगाना में अपनी-अपनी जीत के दावे

तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी आज आ जाएंगे. तेलंगाना विधानसभा चुनाव नतीजों पर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता दासोजू श्रवण कुमार ने कहा, “यह न केवल राजनीतिक दलों के लिए बल्कि पूरे तेलंगाना के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. एग्जिट पोल और सटीक पोल के बीच हमेशा अंतर होता है. तेलंगाना का मूड केसीआर के पक्ष में है. हमें विश्वास है कि बीआरएस को 70 सीटें मिलेंगी

Rohit Rai

Recent Posts

अंतरराष्ट्रीय प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ, फिल्म संस्कृति और साहित्य के संगम का साक्षी बना प्रयाग; प्रदर्शनी में छाई ‘कवन कसूर’

प्रयागराज में अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ. इस दौरान भारत एक्सप्रेस, बनारस…

4 minutes ago

अंडमान-निकोबार में 9 साल बाद फिर शुरू हुआ ‘जनता दर्शन’, उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सुनीं लोगों की समस्याएं

अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 9 साल के लंबे अंतराल के बाद 'जनता दर्शन' फिर…

36 minutes ago

यूपी SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग को दिए जांच के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए बड़ी संख्या…

47 minutes ago

‘हर अपमान एससी-एसटी एक्ट का अपराध नहीं’, फिरोजाबाद मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हटाईं धाराएं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिरोजाबाद के भूरी सिंह को एससी-एसटी एक्ट के आरोपों से मुक्त कर…

2 hours ago

फूल तोड़ते समय फिसला मासूम का पैर, बचाने में पिता की भी गई जान

ग्रेटर नोएडा की महागुन माइवुड्स सोसाइटी में 23वीं मंजिल से गिरकर पिता और 11 साल…

2 hours ago