सांकेतिक तस्वीर.
चीन में शुक्रवार को भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी जानकारी दी है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भारतीय समयानुसार 6:29 बजे चीन में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई, और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर नीचे थी, जिसका अक्षांश 25.05 उत्तर तथा देशांतर 99.72 पूर्व था.
यह भूकंप म्यांमार से सटे चीन के इलाके में आया है. हालांकि, इस भूकंप (Earthquake) में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. बता दें कि चीन के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 12 मई को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इसकी तीव्रता 4.6 मापी गई. हालांकि, इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली थी.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, पाकिस्तान में सोमवार दोपहर एक बजकर 26 मिनट (स्थानीय समयानुसार) पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. यह भूकंप मध्यम तीव्रता का था और इसका केंद्र बलूचिस्तान में था. इस भूकंप की गहराई 10 किमी नीचे थी, जिसका अक्षांश 29.12 उत्तर तथा देशांतर 67.26 पूर्व था.
इससे पहले तुर्की और पाकिस्तान में भी भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. बीते दिन गुरुवार को तुर्की में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया था. तुर्की के आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर के बाद महसूस किया गया था. रिक्टर पैमाने पर मध्यम श्रेणी के इस भूकंप का केंद्र कोन्या प्रांत में था, जो देश के सेंट्रल एनाटोलिया क्षेत्र में आता है.
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी मीडिया ने ही शहबाज शरीफ और इशाक डार को कर दिया बेनकाब, झूठी खबर के जरिए थपथपा रहे थे पाक सेना की पीठ
पिछले एक हफ्ते में दुनिया के कई देशों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. अफगानिस्तान, चीन, तुर्की के अलावा कई देशों में धरती कांपी. अफगानिस्तान में शुक्रवार रात 1 बजे फिर से भूकंप आया. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 मापी गई. भूकंप के झटकों से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…
Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…
MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…
Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…
Right Side Chest Pain When Breathing: गहरी सांस लेने, खांसने या शरीर हिलाने पर सीने…
Delhi Guest Teacher Salary Hike: दिल्ली के 20 हजार से ज्यादा गेस्ट टीचर्स को बड़ी…