Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

OMG! पाकिस्तानी बच्चों की 12th की किताब में लिखी ऐसी बात, देखकर खुद पाकिस्तानियों ने उड़ाया मजाक

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के एक युवक ने 12वीं कक्षा की पाकिस्तान स्टडीज किताब का एक पन्ना दिखाया, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बारे में जानकारी दी गई थी. इसे पढ़ते ही खुद वीडियो बनाने वाला युवक भी हैरान रह गया.

Pakistani children studying lies

Pakistani children studying lies

भारत और पाकिस्तान के बीच के रिश्ते जगजाहिर हैं. पाकिस्तान दिखावे के लिए भले ही दोस्ती का हाथ बढ़ाए, लेकिन जब भी मौका मिलता है, वह पीठ में छुरा घोंपने से नहीं चूकता. भारत भी उसकी हर चाल को भली-भांति समझता है और इसी वजह से पाकिस्तान और पाकिस्तानियों से दूरी बनाकर रखना पसंद करता है. कभी एक देश रहे ये दोनों पड़ोसी आज ऐसे दुश्मन बन चुके हैं कि क्रिकेट मैच तक में एक-दूसरे को हराने की जिद इज्जत का सवाल बन जाती है.

रविवार को हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी. हार के बाद पाकिस्तानी जनता अपनी टीम पर भड़की हुई है, लेकिन वे भी अपने खिलाड़ियों की असलियत को बखूबी समझते हैं. इस बीच, सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी युवक ने अपनी स्कूल की किताब से ऐसी बात साझा की, जिसे देखकर हर किसी की हंसी छूट गई.

किताब में लिखी अजीब बात

वायरल वीडियो में पाकिस्तान के एक युवक ने 12वीं कक्षा की पाकिस्तान स्टडीज किताब का एक पन्ना दिखाया, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बारे में जानकारी दी गई थी. किताब में लिखा था कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक है. इसे पढ़ते ही खुद वीडियो बनाने वाला युवक भी हैरान रह गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aliyan _Creates (@wandrerrrrr)

लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा, “पाकिस्तान में 12वीं के बच्चों को काल्पनिक कहानियां पढ़ाई जाती हैं.” वहीं, एक अन्य ने मजाक उड़ाते हुए कहा, “इसी किताब में पाकिस्तानी आर्मी को भी दुनिया की सबसे ताकतवर सेना बताया गया होगा!”

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इस वीडियो पर जितने भारतीय मजे ले रहे थे, उससे ज्यादा पाकिस्तानियों ने खुद अपनी सरकार और शिक्षा प्रणाली की खिल्ली उड़ाई. कई लोगों ने कहा कि पाकिस्तान में 1992 के बाद से शायद ही सिलेबस अपडेट किया गया हो, इसलिए वहां के बच्चे आज भी पुराने जमाने की बातें पढ़ने को मजबूर हैं.

ये भी पढ़ें: टाइम ट्रैवल सच में संभव है? मिस्र में 1923 की खोज ने जब सबको चौंका दिया…जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital