UP News
UP News: उत्तर प्रदेश में ऊर्जा और नगर विकास विभाग में रोज नये प्रयोग हो रहे हैं, जिसकी वजह से इन विभाग से नजदीक से जुड़े लोग भी हैरान हैं क्योंकि ऐसे लगातार अभियान शायद ही कभी चले थे. उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा के निर्देश से यूपी के पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए 31 जुलाई से 6 अगस्त तक विद्युत उपभोक्ता व जनप्रतिनिधि सम्पर्क अभियान चलाएगी. इस दौरान विद्युत व्यवस्था के सम्बंध में जनप्रतिनिधियों का मार्गदर्शन भी प्राप्त किए जाएंगे.
ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने शक्ति भवन में बैठक कर यह निर्देश देते हुए कहा कि अभियान के दौरान सभी जिलों के अधीक्षण अभियंता अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर उनके साथ बैठक करेंगे. विद्युत समस्याओं के समाधान और विद्युत सुधार हेतु जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे, जिससे कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों पर अमल कर विद्युत सुधार के लिए प्राथमिकता पर आरडीएसएस योजना के अंतर्गत कार्य कराया जा सके.
ऊर्जा मंत्री ने यह भी निर्देश दिया है कि इस दौरान वितरण मण्डल स्तर पर किसी भी दिन बैठक के लिए अपने क्षेत्र के विधायक, सांसद, नगर निकायों के अध्यक्ष एवं महापौर को अधीक्षण अभियन्ता द्वारा अपने कार्यालय या सर्किट हाउस में आमंत्रित किया जायेगा. बैठक में जनप्रतिनिधियों को विद्युत आपूर्ति से संबंधित जानकारी दी जायेगी और आपूर्ति को बेहतर बनाने हेतु इनके सुझाव लिए जाएंगे. साथ ही आरडीएसएस, बिजनेस प्लान, नगरीय विद्युत व्यवस्था के संबंध में विभाग की कार्ययोजना के बारे में अवगत कराकर उनका फीडबैक भी प्राप्त किया जायेगा. इसके साथ ही विभाग की अन्य समस्याओं में बिजली चोरी, बिल की प्राप्ति के संबंध में जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने का प्रयास किया जायेगा.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह अभियान मुख्य रूप से अधीक्षण अभियन्ता के स्तर पर चलाया जायेगा, लेकिन उसके अधीनस्थ अधिकारी भी इसमें सहयोग करेंगे. सभी मुख्य अभियन्ता (वितरण) भी अपने कार्य क्षेत्र में इसका अनुसरण करेंगे और अपने क्षेत्र के प्रत्येक मण्डल की बैठक में किसी एक दिन प्रतिभाग भी करेंगे. इसके साथ ही सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक और डायरेक्टर भी इस अभियान की बैठकों में भाग लेंगे, इसमें मुख्यालय स्तर के अधिकारी भी अपना सहयोग प्रदान करेंगे.
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…