देश

Greater Noida: घर से सटे बिजली के तार पर लगा हाथ, महिला की दर्दनाक मौत; धूं-धूं कर जलती रही, लोग Video बनाते रहे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में बुजुर्ग महिला की कंरट लगने से मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि रबूपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में घर की बालकनी के पास से जा रहे बिजली के तार की चपेट में महिला आ गई. तार से चिपकने के बाद महिला के शरीर में आग लग गई और वो धूं-धूंकर जलने लगी. चंद मिनट में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई. हैरत की बात ये थी कि आसपास के लोग वीडियो बनाने में लगे रहे लेकिन महिला को बचाने कोई नहीं आया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बिजली विभाग ने भी मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़ें: Dustbin Direction as Per Vastu: घर में इस दिशा में डस्टबिन रखने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें, कर्ज के हो सकते हैं हालात

घर की बालकनी के पास से निकले बिजली के तार

बुजुर्ग महिला की मौत के बाद ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने कहा, “रबूपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मिर्जापुर गांव की रहने वाली 80 साल की महिला अंगूरी देवी अपने बालकनी के पास खड़ी हुई थी. बालकनी के बाहर से बिजली के तार निकले हुए थे. अचानक वो तार से चिपक गईं. करंट लगने के बाद वो बुरी तरह झुलस गईं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.”

(हमने खबर में वीडियो सिर्फ इसलिए नहीं लगाया ताकि आप ये दृश्य देखकर परेशान न हों)

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

6 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

6 hours ago