आस्था

Dustbin Direction as Per Vastu: घर में इस दिशा में डस्टबिन रखने पर बढ़ सकती हैं मुसीबतें, कर्ज के हो सकते हैं हालात

Vastu Tips: कभी-कभी जाने अनजाने वास्तु शास्त्र के नियमों की अनदेखी भारी पड़ जाती है. वहीं इनसे जुड़े नियमों का पालन करने पर कई तरह की परेशानियों में राहत मिलने की बात कही जाती है. आर्थिक समस्याओं से लेकर मानसिक और शारीरिक समस्याओं के पीछे एक कारण घर के वास्तु से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है. वास्तु के अनुसार घर में मौजूद प्रत्येक चीज का किसी न किसी तरह का सकारात्मक और नकारात्मक असर देखा जाता है. गलत दिशा में कोई वस्तु रखने पर उसका असर घर के सदस्यों के जीवन पर भी दिखाई देता है. वहीं घर में डस्टबिन को गलत दिशा में रखने पर भी माना जाता है कि इसका प्रतिकूल असर पड़ता है और आर्थिक, मानसिक समेत कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है. आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे रखने की सही जगह क्या है.

इस दिशा में डस्टबिन रखने से होगा नुकसान

वास्तु शास्त्र के अनुसार डस्टबिन को घर के अंदर उत्तर पूर्व दिशा में रखना सही नहीं माना जाता. इसके प्रतिकूल परिणाम के कारण इसका असर घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने की आशंका रहती है. वहीं घर के मुखिया को हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चिंता बनी रहती है.

आर्थिक समस्या को दे सकते हैं न्यौता

घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में डस्टबिन को रखने पर माना जाता है कि एक तरह से आप आर्थिक समस्याओं को न्यौता दे रहे हैं. एक तरफ जहां इस दिशा में डस्टबिन रखने पर खर्चा बढ़ जाता है वहीं कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका भी रहती है. घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में डस्टबिन रखने से नकारात्मकता फैलती है. करियर और नौकरी में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है.

इसे भी पढें: पीताम्बरा पीठ पर इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक टेक चुके हैं मत्था, माना जाता है राज सत्ता की देवी

जानें डस्टबिन रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम, उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए. माना जाता है कि दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए. ये दोनों दिशाएं कूड़ेदान को रखने के लिए सही मानी जाती हैं. वहीं इस बात का भी ख्याल रखें की कूड़ेदान घर से बाहर नहीं होना चाहिए.

Rohit Rai

Recent Posts

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

13 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

34 minutes ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

2 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

2 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

2 hours ago