देश

रामेश्वर का भावुक कर देने वाला VIDEO हुआ था वायरल, अब राहुल गांधी ने घर बुलाया, साथ में खाया खाना

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कभी ट्रक ड्राइवरों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर निकल जाते हैं तो कभी किसानों के बीच खेतों में पहुंचकर धान की रोपाई करते हैं. हाल ही में उन्होंने दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी आजादपुर का सुबह-सुबह दौरा किया था. उससे पहले उन्होंने मोटरसाइकिल मैकेनिक की दुकान पर भी पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. अब राहुल गांधी की कुछ इसी तरह की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं. जिसमें कांग्रेस सांसद एक सब्जी विक्रेता के साथ खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं.

घर बुलाकर साथ में खाया खाना

राहुल गांधी ने सोमवार (14 अगस्त) को सब्जी विक्रेता रामेश्वर को अपने आवास पर बुलाकर उनके साथ खाना खाया. राहुल गांधी का रामेश्वर के साथ खाना खाने की फोटो वायरल हो रही हैं, जिन्हें लोग जमकर शेयर कर रहे हैं और राहुल गांधी की तारीफों के पुल बांधते हुए नहीं थक रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Independence Day: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के हेडक्वार्टर परिसर में चेयरमैन उपेंद्र राय ने फहराया तिरंगा, आजादी के नायकों को किया नमन

दरअसल, कुछ दिन पहले सब्जी विक्रेता रामेश्वर का एक वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें रामेश्वर आजादपुर सब्जी मंडी में खड़े हुए थे. वहीं पर एक मीडिया संस्थान के रिपोर्टर ने रामेश्वर से जब बात की तो उन्होंने भावुक होकर जो जवाब दिए, उसे सुनकर पूरा देश भावुक हो गया था. बड़े-बड़े नेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर किया था. रामेश्वर ने बताया था कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि रोजी-रोटी कमाना बहुत मुश्किल हो गया है.

रामेश्वर का भावुक कर देने वाला वीडियो हुआ था वायरल

सब्जी मंडी से सब्जी इसलिए नहीं खरीद पाए क्योंकि सब्जियां बहुत महंगी हो गई हैं. उनके पास इतने रुपये नहीं थे कि टमाटर और अन्य सब्जियां खरीद कर उन्हें बेच सकें. उन्होंने रोते हुए सरकार से गुहार भी लगाई थी कि सरकार कुछ ऐसा करे जिससे महंगाई को कम किया जा सके. वीडियो वायरल होने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर यहां तक लिखा कि उन्हें रामेश्वर का पता चाहिए. जिससे उनकी मदद की जा सके. अब राहुल गांधी के साथ रामेश्वर की खाना खाते हुए तस्वीरें वायरल होने के बाद वह फिर से चर्चा में आ गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

4 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago